कॉलोनी के विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप,कॉलोनाइजर ने की पुलिस से शिकायत

कॉलोनाइजर ने कहा जमीन हमारी,दस्तावेज हमारे,फिर विवाद क्यों?

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नगर में विकसित हो रही श्रीकृष्णा सिटी कॉलोनी में भूमि एवं रास्ते के निर्माण का विवाद सामने आया है। कॉलोनाइजर श्रीबल्लभ माहेश्वरी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी के विकास कार्य में अनावश्यक विवाद उत्पन्न कर बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है।मामले को लेकर बरेली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है कॉलोनाइजर के अनुसार उन्होंने उक्त भूमि के भूखंड विधिवत क्रय कर उनकी रजिस्ट्री एवं नामांतरण कराया है साथ ही आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद कॉलोनी का विकास कार्य किया जा रहा है। खसरा क्रमांक 318 में भी उनके द्वारा खरीदे गए प्लाटों में रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का न्यायालयीन विवाद या स्थगन आदेश उनके भूखंडों से संबंधित नहीं है। श्रीबल्लभ माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि अभिषेक धाकड़ द्वारा अपने परिजनों एवं साथियों के साथ कॉलोनी में पहुंचकर विवाद एवं गाली-गलौज की जा रही है तथा रास्ते के निर्माण में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलोनी को बदनाम करने के उद्देश्य से गेट के पास संपत्ति को विवादित बताते हुए एक बोर्ड लगाया गया है,जबकि उनके अनुसार उनके द्वारा खरीदी गई भूमि पर किसी प्रकार का स्थगन आदेश लागू नहीं है। मामले को लेकर श्रीबल्लभ माहेश्वरी द्वारा थाना बरेली में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। वही कॉलोनाइजर का कहना है कि वे किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि किसी व्यक्ति को भूमि या निर्माण को लेकर कोई आपत्ति है तो वह नियमानुसार न्यायालय या प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page