भोपाल में कारतूस खरीदी में कालाबाजारी, शूटिंग के खेल के नाम पर अपराधियों तक पहुंच रही लाखों की गोलियां!

एक तरफ भारत में शूटिंग को एक लोकप्रिय खेल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, इसके लिए हर साल लाखों कारतूस जारी किए जाते हैं। वहीं, इन कारतूसों के सही इस्तेमाल की कोई ठोस निगरानी नहीं है। इससे इनका दुरुपयोग और कालाबाजारी बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। खासकर भोपाल जैसे बड़े शहरों में, जहां शूटिंग खिलाड़ियों के लिए कारतूसों की सप्लाई अधिक होती है। वहीं जानकारी के अनुसार, इनका ज्यादातर हिस्सा अपराधियों के हाथों में जा रहा है।

भोपाल में हर साल 30.95 लाख कारतूस जारी

जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, राइफल शूटिंग के खिलाड़ियों को सालाना कारतूसों की एक बड़ी संख्या जारी की जाती है, जो अधिकतर फायरिंग प्रैक्टिस के लिए होते हैं। भोपाल में हर साल 30.95 लाख कारतूस जारी किए जाते हैं, लेकिन इन कारतूसों के खोखों की गिनती और जाँच का कोई सिस्टम नहीं है। यही वजह है कि कई कारतूस बाजार में बिक्री के लिए पहुँच जाते हैं। साथ ही, ये अपराधियों के हाथों में आसानी से पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़िए…भोपाल आएंगे PM मोदी, मेट्रो का करेंगे शुभारंभ, पीएम मित्रा पार्क का भी करेंगे भूमिपूजन

जांच में 3 लाख कारतूस गायब

भोपाल जिला प्रशासन ने शूटिंग खिलाड़ियों के पांच साल के कारतूस रिकॉर्ड की जांच शुरू की। इससे कई गड़बड़ियां सामने आईं। शुरुआती जांच में 3 लाख कारतूस गायब पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने पिछले दस सालों का भी रिकॉर्ड मंगवाने का निर्णय लिया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन कारतूसों का वास्तविक उपयोग किसके जरिए और कहां किया गया है।

भोपाल में कारतूसों की अवैध बिक्री मामले पर एक नजर

  • भोपाल में हर साल 30.95 लाख कारतूस शूटिंग खिलाड़ियों को जारी किए जाते हैं, लेकिन इनके सही इस्तेमाल की कोई निगरानी नहीं है, जिससे दुरुपयोग और कालाबाजारी की संभावना बढ़ रही है।

  • जिला प्रशासन की जांच में 3 लाख कारतूस गायब पाए गए, और प्रशासन ने पिछले दस सालों के रिकॉर्ड की जांच शुरू की है।

  • भोपाल में अवैध शूटिंग एकेडमी का खुलासा हुआ, जो शारिक बुखारी द्वारा चलायी जा रही थी और विदेशी गन का नियमों के खिलाफ व्यापार कर रही थी।

  • कुछ खिलाड़ी 0.22 बोर के बजाय बड़े कारतूस मंगवा रहे हैं, जो केवल ओपन रेंज में इस्तेमाल होते हैं, जबकि भोपाल में ऐसी रेंज नहीं है।

  • कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने घोषणा की कि अब केवल वास्तविक खिलाड़ियों को ही कारतूस मिलेगा, और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए…भोपाल से लेकर इंदौर तक भारी बारिश, बैतूल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 युवकों का रेस्क्यू

भोपाल में चल रही अवैध शूटिंग एकेडमी

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई कि भोपाल के परवलिया के एक बकरी फार्म में पिछले छह साल से अवैध शूटिंग एकेडमी चल रही थी। यह एकेडमी शारिक बुखारी के जरिए संचालित थी। इसके पास खुद के लाइसेंस थे। उन्होंने विदेशी गन खरीदी और उसे नियमों के खिलाफ बेचा। यह घटना भी प्रशासन की जांच में सामने आई। इससे एक नया खुलासा हुआ।

0.22 बोर के कारतूस की जगह खिलाड़ी मंगा रहै बड़े कारतूस

शूटिंग में 0.22 बोर के कारतूस का उपयोग होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी बड़े कारतूसों जैसे 315, 306, और 375 बोर मंगवा रहे हैं। ये कारतूस केवल बिग बोर शूटिंग के लिए होते हैं, और इसकी प्रैक्टिस ओपन रेंज में ही की जा सकती है। भोपाल में ऐसी रेंज नहीं होने के बावजूद खिलाड़ियों के जरिए बड़े कारतूस मंगवाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए…इंदौर की शूटिंग एकेडमी में लव जिहाद: आरोपी मोहसिन ने दो बेटियों से किया दुष्कर्म और छेड़छाड

विदेशी से राइफल खरीदे और बाद में उन्हें बेचा

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ खिलाड़ी जो लंबे समय से इवेंट्स में भाग नहीं ले रहे थे, वे फिर भी कारतूस ले रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ खिलाड़ियों ने विदेशी से राइफल खरीदे और बाद में उन्हें बेचा। इसके अलावा, कई खिलाड़ी जो छोटे कारतूस इस्तेमाल करते थे, उन्होंने बड़े कारतूस मंगवाए, जो नियमों के खिलाफ थे।

भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, अब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल वास्तविक खिलाड़ियों को ही कारतूस का लाभ मिले और किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। जो भी सही जानकारी नहीं देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शूटिंग कारतूस | भोपाल न्यूज | MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page