किसानों ने कहा पर्याप्त मात्रा में मिले खाद प्रशासन ने कहा नई खेप का इंतजार

डीएपी-यूरिया के लिए किसान परेशान, लंबी लाइनों में इंतजार

प्रदीप धाकड़
मो. 9425654291

बरेली (रायसेन)।

क्षेत्र के किसान इन दिनों डीएपी और यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। कृषि उपज मंडी स्थित डबल लाक गोदाम पर 1100 बोरी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी गई, जबकि खाद लेने के लिए काफी संख्या में किसान सुबह से लाइन में लगे रहे। कई किसानों को मात्र एक-दो बोरी ही मिल पाई, वहीं कई खाली हाथ लौट गए।

किसानों का कहना है कि पहले उन्हें तहसील कार्यालय पर टोकन लेने भेजा गया, लेकिन वहां घंटों मशक्कत के बाद भी टोकन नहीं मिला। इसके बाद सभी किसानों को गोदाम पर भेजा गया, जहां गंदे पानी और कीचड़ में खड़े होकर उन्हें लाइन में लगना पड़ा।
प्रशासन ने यहां पर्चीयां बटवाईं। किसानो ने कहा कि इस समय धान की फसल के लिए डीएपी यूरिया की काफी जरूरत है। किसानों ने बताया कि पांच एकड़ की धान फसल के लिए लगभग 5 बोरी डीएपी और ढाई बोरी यूरिया की जरूरत होती है। ऐसे में मौजूदा स्टॉक जरूरत के मुकाबले काफी कम है। किसान संगठन मांग कर रहे हैं कि समय पर पर्याप्त खाद की आपूर्ति की जाए ताकि फसल उत्पादन प्रभावित न हो।

यह कहा इन्होंने…
नायब तहसीलदार किशोरी लाल शैलू और गोदाम प्रभारी कमलेश धाकड़ ने बताया कि फिलहाल यूरिया का सीमित स्टॉक उपलब्ध है। डीएपी की खेप पहले ही वितरित की जा चुकी है और नई खेप आने का इंतजार है। जैसे ही डीएपी युरिया उपलब्ध होगा किसानों को दे दिया जाएगा।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page