जबलपुर और कटनी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, NH परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 23 अगस्त (शनिवार) को जबलपुर और कटनी जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उनके साथ विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमि पूजन और फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। 

सीएम मोहन यादव का आज का शेड्यूल

सुबह 11:50 बजे- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विमान 23 अगस्त को सुबह 11:05 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगा और 11:50 बजे दमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान, मुख्यमंत्री जबलपुर के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए…MP News: मछली परिवार की कोठी पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

MP के सबसे बड़े फ्लईओवर का करेंगे लोकार्पण

दोपहर 1:00 बजे- मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 1:00 बजे जबलपुर में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन भी किया जाएगा।

रीजनल माइनिंग समिट में होंगे शामिल

दोपहर 2:40 बजे- कटनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां वे एक अहम रीजनल माइनिंग समिट में शामिल होंगे। इस समिट का उद्देश्य प्रदेश के खनन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा करना और नए निवेश को आकर्षित करना है।

साम 5:05 बजे- समिट के बाद, मुख्यमंत्री 5:05 बजे जबलपुर लौटेंगे और फिर 5:30 बजे भोपाल वापस विमान से रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़िए…लव जिहाद और ड्रग माफिया पर शिकंजा, सीएम मोहन यादव ने अपराधियों को दी चेतावनी

भोपाल के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में होंगे शामिल

रात 10:30 बजे- सीएम मोहन यादव भोपाल के कैरौद चौरा पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उच्च प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़िए…महाकाल की राजसी सवारी: उमड़ी भीड़, सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन

NH परियोजनाओं का महत्व

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं राज्य के आर्थिक विकास के लिए बेहद अहम हैं। ये सड़कें न केवल यातायात को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार, और उद्योगों को भी बढ़ावा देगी। जबलपुर और कटनी में इन परियोजनाओं का लोकार्पण स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और इन क्षेत्रों को अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेगा।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page