एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की आज दिल्ली में होगी पहली ट्रेनिंग, राहुल गांधी बताएंगे आगे का रोडमैप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की आज (24 अगस्त) दिल्ली में पहली ट्रेनिंग होने जा रही है। इस ट्रेनिंग सत्र में लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शिरक्त करेंगे। वह जिला अध्यक्षों से आगामी रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। सभी नए जिला अध्यक्ष शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज कांग्रेस के नए राष्ट्रीय कार्यालय में उनकी यह पहली ट्रेनिंग होगी।

शाम 7 बजे तक चलेगी वर्कशॉप

यह ट्रेनिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इसमें जिला अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों की पूरी जानकारी दी जाएगी। सभी जिला अध्यक्षों को 9 बजे तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। यह वर्कशॉप शाम 7 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़िए…MP Newsसीएम मोहन यादव आज भोपाल में लघु उद्योग भवन का करेंगे लोकार्पण, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे- जीतू पटवारी

सभी जिला अध्यक्ष शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। इस बात की जानकारी पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। पटवारी ने ट्वीट में लिखा, “हम ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस के वैचारिक प्रवाह को नई गति दे रहे हैं! जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे!

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी नए जिला अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और हर हाल में जीतेंगे। दिल्ली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी जिला अध्यक्षों ने नए AICC कार्यालय का दौरा किया और वहां की कार्यपद्धति को समझा। इसके बाद हरीश चौधरी ने सभी जिला अध्यक्षों को डिनर दिया।

ये भी पढ़िए… पीएम मोदी ने साधा लोस नेता प्रतिपक्ष पर निशाना, कहा- युवा नेताओं से घबराते हैं राहुल गांधी

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद हुआ विरोध

बता दें कि, एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था। कई जगहों पर एमपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भी पुतले जलाए गए। राज्य में बढ़ते विरोध को देखते हुए जीतू पटवारी ने चेतावनी भी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि जो कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि नए जिला अध्यक्षों के कार्यों पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि वह कितना काम पार्टी के लिए कर रहे हैं।

FAQ

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग कब और कहां हो रही है?

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की पहली ट्रेनिंग आज दिल्ली में हो रही है। यह ट्रेनिंग कांग्रेस के नए राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की जा रही है।

एमपी कांग्रेस के ट्रेनिंग सत्र में कौन-कौन सी मुख्य बातें शामिल होंगी?

इस ट्रेनिंग सत्र में जिला अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों पर पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी के साथ आगामी चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा भी होगी।

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस ट्रेनिंग सत्र के बारे में क्या कहा?

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस के साथ हम सभी जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिला अध्यक्ष एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और हर हाल में जीतेंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page