बिजली कंपनी ने कहा : स्‍मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी और सटीक, असंतुष्‍ट हैं तो चेक मीटर लगवाएं

रायसेन में लगाए 70 स्मार्ट मीटर

प्रदीप धाकड़/ कमल याज्ञवल्क्य
बरेली, रायसेन

मध्‍य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में अब तक 3 लाख 52 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्‍थापित कर दिये गये हैं। स्‍मार्ट मीटर की स्‍थापना के दौरान कंपनी द्वारा पुराने मीटरों को बदला जा रहा है और उपभोक्‍ता परिसरों में नये स्‍मार्ट मीटर स्‍थापित किये जा रहे हैं। इस दौरान जो उपभोक्‍ता असंतुष्‍ट हैं उनके परिसरों में चेक मीटर भी स्‍थापित किए जा रहे हैं, ताकि दोनों मीटरों की खपत का मिलान किया जा सके। बिजली कंपनी ने कहा है कि अभी तक कंपनी कार्यक्षेत्र के अलग-अलग स्‍थानों पर कुल 7 हजार 39 चेक मीटर स्‍थापित किए जा चुके हैं। हालाकि जहां-जहां भी चेक मीटर लगाए गए हैं, वहां पर रीडिंग में कोई अंतर नहीं पाया गया है। सभी उपभोक्‍ता स्‍मार्ट मीटर की रीडिंग से संतुष्‍ट हैं।

मध्‍य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बताया कि उपभोक्‍ताओं की मांग पर अभी तक भोपाल शहर में 3219, भोपाल ग्रामीण में 14, बैतूल में 22, नर्मदापुरम में 112, रायसेन में 70, राजगढ़ में 01, सीहोर में 1048, विदिशा में 857, अशोक नगर में 17, भिण्‍ड में 26, ग्‍वालियर शहर में 561, दतिया में 31, गुना में 844, ग्‍वालियर ग्रामीण में 96, हरदा में 43, मुरैना में 50, श्‍योपुर में 22 और शिवपुरी में 6 चेक मीटर लगाए गए हैं। अभी तक स्‍मार्ट मीटर तथा चेक मीटर की रीडिंग में शत- प्रतिशत समानता पाई गई है।

शिकायत है तो यह करें उपभोक्ता…

कंपनी ने कहा है कि स्मार्ट मीटर में बगैर किसी मानवीय हस्तक्षेप के स्वचलित तरीके से बिजली की खपत दर्ज होती है, जिसकी जानकारी उपभोक्ता किसी भी समय मोबाइल पर उपाय (UPay) एप के माध्‍यम से प्राप्त कर सकते है। उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर लगाने के पहले बिजली वितरण कंपनी द्वारा 100 प्रतिशत स्मार्ट मीटरों की एन.ए.बी.एल लैब में टेस्टिंग करवाई जा रही है। बिजली कंपनी ने कहा है कि जहाँ भी चेक मीटर लगाये गये हैं, वहाँ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में अंतर की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की रीडिंग से शिकायत है वो स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपने जोन अथवा वितरण केन्‍द्र में आवेदन करना होगा।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page