श्रीराधा अष्टमी पर रविवार को श्रीजी मंदिर में होगा भव्य कार्यक्रम,गूंजगे राधारानी के भजन

मंत्री — राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी होंगे शामिल

प्रदीप धाकड़
मो. 9425654291
बरेली (रायसेन)।

श्री राधा रानी कीर्तन मंडल बरेली की बैठक हनुमानगढ़ी मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें तय किया गया कि राधा अष्टमी 31 अगस्त रविवार को भव्य रूप से मनाया जएगा। श्री राधा रानी कीर्तन मंडल बरेली के पं. विपिन व्यास ने बताया कि श्रीराधा अष्टमी पर रविवार को मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य एंव गिरीश पालीवाल (बंटी भैया), संचालक दुग्ध संघ,वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद नाथ विदुआ, नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत के विशेष आतिथ्य में भजन कार्यक्रम रात्रि 09 बजे से श्रीजी मंदिर में शुरू होगा। मंत्री श्री पटेल के स्वागत की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में बालाघाट की सुप्रसिद्ध भजन गायिका नेहा विश्वकर्मा, श्री प्रार्थना मानस मंडल भोपाल के गायक सचिन मिश्रा एंव अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। विपिन व्यास संचालक श्री राधा रानी कीर्तन मंडल श्री हनुमानगड़ी धाम बरेली ने यह जानकारी देते हुए बताया ​कि नगर की सभी संस्थाओं एवं नगरिकों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने सभी से इस धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page