इंदौर में विधायक मालिनी गौड़ के समर्थन में आने से जोश में आए सराफा व्यापारी

इंदौर में सराफा चौपाटी को लेकर अब विवाद और बढ़ गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की चेतावनी के बाद क्षेत्र क्र.4 की विधायक मालिनी गौड़ ने अपने क्षेत्र में किसी की भी दखलंदाजी किए जाने से नाराजगी व्यक्त की है। क्षेत्रीय विधायक के समर्थन में आने के बाद अब सराफा व्यापारियों में जोश आ गया है। उसी के चलते मंगलवार की शाम को एसोसिएशन ने बैठक कर ली, जिसमें उन्होंने घोषणा कर दी कि 28 अगस्त से सराफा की दुकानें रात 10 बजे तक लगेंगी।

सराफा एसोसिएशन ने बैठक में यह लिया निर्णय

सराफा चौपाटी को लेकर उपजे विवाद में महापौर के साथ सोमवार को बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि चौपाटी तो वहीं पर लगेगी। इसके बाद मंगलवार की शाम को सराफा के सोने–चांदी के व्यापारियों ने बैठक की। उसमें व्यापारियों के बीच जो चर्चा हुई उसमें कहा गया कि, महापौर बोले थे कि सराफा चौपाटी हटेगी नहीं चाहें कुछ भी हो जाए। तो हमने भी कह दिया कि देखते हैं चौपाटी कैसे लगती है। यह बात जैसे ही पदाधिकारियों ने कही तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। 

sarafa2
शाम को हुई बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारी

1 सितंबर से खाली कराएंगे ओटले

सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को दिन में ही एक फॉर्म बंटवा दिया। इस फॉर्म में पदाधिकारियों ने शपथ ली है कि वे 1 सितंबर से अपने ओटले जो कि किराए पर दिए गए हैं वह खाली करवा लेंगे। ये फॉर्म उन्हें बुधवार तक भरकर सराफा एसोसिएशन में जमा करवाने होंगे। यह जिम्मेदारी उन व्यापारियों की रहेगी जिन्होंने अपने ओटले किराए पर दिए हैं।

ज्वैलरी व्यापारी अपनी दुकानें देर तक खोलेंगे

सराफा एसोसिएशन ने यह भी तय किया कि वे अपनी दुकानें 28 अगस्त से ही अब रात को 10 बजे तक खोलेंगे। अभी उन्हें मजबूरी में 8 से 9 बजे के बीच ही अपनी दुकानों को बंद करना पड़ता था। क्योंकि उस समय तक सराफा चौपाटी वाले लोग पहुंचने लगते थे। ऐसे में ग्राहक के होते हुए भी वे ज्यादा देर तक दुकानों को खोल नहीं पाते थे। उन्होंने कहा कि यह हमारा मौलिक अधिकार है। हम पर कोई अपना निर्णय थोप नहीं सकता है। सराफा बाजार की अस्मिता सोना चांदी जवाहरात से बनी है। हम अपनी अस्मिता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे। एकजुट होकर व्यापारी ने कहा हम अपने संगठन का फैसले को मान्य करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें…सात CHO बर्खास्त, 22 सितंबर को भोपाल-भरो आंदोलन की तैयारी

गाली–गलौच करने तक की बात आई सामने

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को जब दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बात की तो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। इसमें सराफा के सोने–चांदी के व्यापारियों ने आरोप लगाए कि जब रात को कभी व्यापारी दुकान बंद करने में देर कर देते हैं तो ये चौपाटी वाले उनके साथ गाली–गलौज कर करने लगते हैं। यह बात सुनकर चौपाटी के व्यापारी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं रहे। 

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page