CG Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 2000 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

CG placement camp 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद की ओर से 12 सितम्बर को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

ये खबर भी पढ़ें… CG Jobs News 2025: छत्तीसगढ़ वन विभाग में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

2000 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों और संस्थानों द्वारा करीब 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, बीमा एजेंट, बीमा सखी, बैंक एजेंट, ग्रामीण बैंक मित्र, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन और इलेक्ट्रिकल फिटर जैसी नौकरियां शामिल हैं।

योग्यताएं और वेतनमान

  • इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. और एमबीए तक निर्धारित की गई है।
  • चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7,000 रूपए से लेकर 32,000 रूपए तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें… CG Job Fair: प्राइवेट सेक्टर में हो रही है बंपर भर्ती,5वीं पास से ग्रेजुएट युवा करें आवेदन

आवेदन और साक्षात्कार की प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए Q.R. कोड स्कैन करना होगा। आवेदन करने के बाद निर्धारित तिथि को रोजगार मेले के स्थल पर सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए उपस्थित होना होगा।

जरूरी दस्तावेज

मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें… CG Job News: पालना और आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती शुरू, महिलाएं जल्दी करें आवेदन

महासमुंद प्लेसमेंट कैंप 2025 की मुख्य बातें

1. आयोजन की तारीख और स्थान
प्लेसमेंट कैंप 12 सितम्बर 2025 को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में होगा।

2. भर्ती के लिए उपलब्ध पद
करीब 2000 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मार्केटिंग, बैंक एजेंट, टेक्नीशियन सहित कई पद शामिल हैं।

3. वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7,000 से 32,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

4. शैक्षणिक योग्यता
8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. और एमबीए तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

5. आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को QR कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा और निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

इस रोजगार मेले को स्थानीय युवाओं के लिए एक बेहतरीन करियर अवसर माना जा रहा है। यहां उन्हें न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि निजी क्षेत्र में अनुभव हासिल करने का भी मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें… CG Job News: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,कई पदों पर भर्ती के लिए होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

FAQ

छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कैंप कहाँ आयोजित हो रहा है?

छत्तीसगढ़ का रोजगार मेला महासमुंद जिले के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हो रहा है। यह मेला 12 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

रोजगार मेले में कितने पदों पर भर्ती होगी?

महासमुंद रोजगार मेले में लगभग 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें प्राइवेट कंपनियों के विभिन्न पद शामिल हैं।

महासमुंद रोजगार मेले के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस मेला में 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. और एमबीए उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page