MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा में ब्लू टूथ से नकल पर प्रिंसिपल और दो इनविजिलेटर को नोटिस

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) द्वारा आयोजित की गई स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान ब्लू टूथ से नकल के केस में अब संभागायुक्त दीपक सिंह ने सख्ती दिखाई है। इसमें जिम्मेदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसमें परीक्षा सेंटर के प्रिंसिपल और कक्ष के जिम्मेदार इन्विजीलेटर (वीक्षक) शामिल हैं।

इन्हें भेजा गया नोटिस

इंदौर के शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में 24 अगस्त को आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 में एक उम्मीदवार द्वारा स्मार्ट वॉच पहनकर परीक्षा देने की जानकारी सामने आई थी। इस पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-16 के तहत शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, केन्द्राध्यक्ष, और महाविद्यालय के विजिटिंग फैकल्टी तथा परीक्षा में नियुक्त वीक्षक जितेन्द्र सन्दवाने और ज्योति शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र भेजा गया है। इन सभी को 7 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

खबर यह भी…MPPSC को लेकर हाईकोर्ट इंदौर की अहम टिप्पणी, इसी से उठे सवाल फिर रिजल्ट और अंक क्यों नहीं बताए जा रहे

यह हुआ था केस

स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम में हाईटेक तरीके से नकल करते एक स्टूडेंट पकड़ में आया था। रविवार को यह परीक्षा इंदौर के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस बार परीक्षा में उपस्थिति केवल 55% ही रही। यानी 8 हजार आवेदनकर्ताओं में से करीब 4400 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर ने देखा कि वह स्मार्ट वॉच के जरिए ब्लूटूथ लगाकर नकल करने की कोशिश कर रहा था। घड़ी से निकल रही हल्की नीली रोशनी ने उसकी पोल खोल दी।

खबर यह भी…27% ओबीसी आरक्षणः MPPSC ने पुराना एफिडेविट वापस लेने सुप्रीम कोर्ट से की गुहार, बिना शर्त माफी भी मांगी

कम रही उपस्थिति, परीक्षा का ये हाल

इस बार उपस्थिति कम रहने से प्रतिस्पर्धा घटी है। एक पद पर पहले लगभग 350 दावेदार थे, जो अब घटकर करीब 158 रह गए हैं।

 

रिक्तियों का यह हाल

  • 2021 में स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस के 493 पद निकले थे।
  • 2022 में यह घटकर केवल 36 पद रह गए।
  • 2023 में कोई भर्ती नहीं हुई।
  • 2024 में नाममात्र की वैकेंसी निकली।
  • इस बार परीक्षा केवल 23 पदों के लिए आयोजित की गई।

परीक्षा का यह है पैटर्न

  • पहला पेपर: सामान्य अध्ययन – 150 अंक, 50 प्रश्न।
  • दूसरा पेपर: विषय आधारित (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) – 300 अंक, 100 प्रश्न।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

स्टेट इंजीनियरिंग और डेंटल सर्जन परीक्षा में गड़बड़ी | आईएएस दीपक सिंह

 

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page