बैंक ग्राहक के खाते से 4.70 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

फिर ठगी का शिकार हुआ एक बैंक ग्राहक

प्रदीप धाकड़ / कमल याज्ञवल्क्य
बरेली ( रायसेन )।

फिर साइबर ठगों ने एक ग्रामीण के खाते से चार लाख सत्तर हजार रुपये उड़ा लिए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक रायसेन से की है और मामले की जांच कर ठगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अपने पैसे वा​पस करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि बैंक ग्राहक का मोबाईल हेक कर यह धोखा धड़ी की गई है।

यह बताया बैंक ग्राहक ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली तहसील के ग्राम बेरखेड़ी निवासी ओमप्रकाश नोवंशी ने बताया कि उनका खाता युकों बैंक बरेली शाखा में है और उससे लिंक मोबाइल नंबर *******327 है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से नया सिमकार्ड निकलवा लिया, जिससे 15 अगस्त की शाम करीब छह बजे से उनका वास्तविक सिम बंद हो गया।

इसी दौरान खाते से विभिन्न माध्यमों द्वारा रुपये निकाले जाते रहे। ओमप्रकाश को इसकी जानकारी तब मिली, जब वे 20 अगस्त को बैंक पहुंचे और लेन-देन की जानकारी मांगी। बैंक प्रबंधन ने उन्हें बताया कि खाते से 4 लाख 70 हजार रुपये गायब हैं।

पीड़ित ने बताया कि यह रकम उनकी वर्षों की मेहनत की पूंजी थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रायसेन से लिखित शिकायत कर ठगों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं रकम की वापसी की मांग की है।

इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और अन्य खाताधारकों में भी चिंता है। लोगों ने बैंकिंग प्रणाली में सुरक्षा बढ़ाने और साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page