रायसेन डीएम ने वन विभाग तथा मंडी विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों को बनाया विशेष पुलिस अधिकारी

जिले में कानून एवं शांति हेतु बनाई व्यवस्था

प्रदीप धाकड़/कमल याज्ञवल्क्य
बरेली ( रायसेन )।

रायसेन जिले भर में 27 अगस्त से गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ गणेशोत्सव प्रारंभ हो गया है। 06 सितम्बर को अनंत चर्तुदशी पर समापन होगा। दिनांक 03 सितम्बर को डोलग्यारस का पर्व मनाया जाएगा और 05 सितम्बर को मिलाद-उन-नबी का पर्व भी मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा पर्वो के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिले के वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र संबंधित थाना अंतर्गत 02 सितम्बर से 06 सितम्बर तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page