राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कह दी ये बात

भारत की मृत अर्थव्यवस्था बताने वालों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पलटवार किया हैं। दरअसल हाल ही में कांग्रेस नेता लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बताया था। इसके बाद देश की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े 7.8% के विकास दर के साथ आए।

इसको लेकर शिवराज सिंह चौहान डेड इकोनॉमी बताने वालों पर निशाना साधा हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  “लांग लाइव इकोनॉमी” कहकर इस वृद्धि को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत एक दीर्घजीवी और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

शिवराज ने कहा जो लोग इसे ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहते हैं, उन्हें अब समझना चाहिए कि भारत एक ‘दीर्घजीवी अर्थव्यवस्था’ है। यह आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में है।

ये भी पढ़ें…एमपी के इस गांव में फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखा! मिले सिर्फ 17 रुपए

ये भी पढ़ें…BJP अध्यक्ष पद की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब, भागवत से मीटिंग के बाद तेज हुईं थी अटकलें

कृषि क्षेत्र का योगदान 

शिवराज चौहान ने खास तौर पर कृषि क्षेत्र की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि दर में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों का योगदान अभूतपूर्व रहा है। कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले वर्ष के 1.5% से बढ़कर 3.7% तक पहुंच गई, जो हमारे अन्नदाताओं के कड़ी मेहनत और नवाचारों का परिणाम है।

ये भी पढ़ें…केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची किसान की शिकायत, उनके आदेश पर कीटनाशक कंपनी की जांच, अब FIR

कृषि और विज्ञान का संगम 

शिवराज सिंह चौहान ने भारत के किसानों, वैज्ञानिकों और 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों को सलाम किया, जिनके कारण भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व अडिग हो, नीतियां सटीक हों और निर्णय दूरदर्शी हों, तो परिणाम इतिहास रचते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास 

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदमों को सराहा। उनका मानना था कि मोदी सरकार के दूरदर्शी निर्णयों और सटीक नीतियों के कारण भारत तेजी से विकसित हो रहा है।

भारत का वैश्विक मानक 

भारत का विकास अब वैश्विक मानकों के अनुसार प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बन चुका है। इससे यह स्पष्ट है कि भारत की अर्थव्यवस्था न केवल स्थिर है, बल्कि स्थायी रूप से मजबूत भी हो रही है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

  • Related Posts

    संतश्री नागरजी को धमकी भरा पत्र: खरगोन में रैली निकालकर जताया विरोध

    दो घंटे बंद रहा खरगोन बाजार, 13 संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली प्रख्यात गोसेवक एवं देश…

    Read more

    भारकच्छ कला स्कूल भवन पर मंडराता खतरा, जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे 139 बच्चे, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन!

    टूटी दीवारें और कमजोर छत बनीं जान का खतरा — एक ही हॉल में चल रही कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई भारकच्छ कला (रायसेन)। ग्राम भारकच्छ कला स्थित…

    Read more

    You cannot copy content of this page