नई दिल्ली से इंदौर आ रही Air India की फ्लाइट के इंजन में आग, यू-टर्न लेकर वापस लौटी

इंदौर न्यूज: नई दिल्ली से 31 अगस्त की सुबह इंदौर आ रही Air India की AI 2913 में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस फ्लाइट को उड़ाने के बाद यू-टर्न लेकर वापस नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। प्लेन के दाएं इंजन में आग लगने का सिग्नल पायलट को मिला था। सभी यात्री सकुशल हैं।

पायलट को मिला सिग्नल

जानकारी के अनुसार टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद विमान के कॉकपिट क्रू को दाएं इंजन में आग लगने के संकेत यानी फायर इंडिकेशन प्राप्त हुए। सुरक्षा मानकों के तहत इंजन को बंद किया गया और आपात स्थिति में विमान को फिर नई दिल्ली की ओर यू-टर्न करके ले जाया गया और उतारा गया।

ये खबर भी पढ़िए…एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर से भुवनेश्वर डायवर्ट, इंडिगो की कोलकाता उड़ान नागपुर में उतारी

विमान कंपनी ने यह बताया

एयर इंडिया कंपनी ने बताया कि जैसे ही कॉकपिट में अलार्म बजा, पायलट ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए इंजन बंद किया और उसे कंट्रोल किया। इसके बाद सुरक्षित इसे उतारा गया। रनवे पर उतरते ही फायर सेफ्टी दल और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने प्लेन को घेर लिया और सभी को सुरक्षित उतारा गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में आग की खबर पर एक नजर

  • नई दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की AI 2913 फ्लाइट में दाएं इंजन में आग लगने का सिग्नल मिलने पर पायलट ने फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।

  • टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद कॉकपिट क्रू को दाएं इंजन में आग लगने के संकेत मिले, जिसके बाद इंजन को बंद कर दिया गया।

  • पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इंजन को बंद किया और आपात स्थिति में विमान को दिल्ली लौटाया, जहां इसे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

  • विमान रनवे पर उतरते ही फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने विमान को घेर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

  • विमान को ग्राउंड कर दिया गया और इंजीनियरों की टीम द्वारा पूरी जांच की जा रही है। डीजीसीए को घटना की जानकारी दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए…MP News: ग्वालियर में एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

जांच के लिए विमान ग्राउंड हुआ

अब विमान को पूरी जांच के लिए ग्राउंड किया गया है। इंजीनियर की टीम इस विमान की जांच कर रही है और इसकी जांच के बाद ही इसे फिर से फ्लाइट में लिया जाएगा। हाल ही में एयर इंडिया के विमानों में लगातार इस तरह की तकनीकी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस घटना की जानकारी डीजीसीए को भी दे दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page