हरदा-सागर भाजपा कार्यकारिणी का ऐलान, भोपाल पहुंचे बीएल संतोष ने शीर्ष नेताओं संग किया मंथन

बीजेपी ने मध्यप्रदेश के हरदा और सागर जिलों में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद हरदा और सागर जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिससे बीजेपी की जिला इकाई को नया दिशा मिली है।

हरदा जिले में 11 नए पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद, हरदा जिले में 11 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्तियां की गई हैं। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से जगदीश सोलंकी, प्रहलाद पटेल, गयाप्रसाद पांडे, सुधीर सोनी, और विनीत गीते उपाध्यक्ष बने हैं।

वहीं, बसंत सिंह राजपूत, राजेश गोदारा और मनीष निशोद को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर विजय पटेल, अखिलेश बांके, निशा दुबे, रुकमणी गौर, प्रीति गहलोद, बिंदु गुर्जर, सपना अग्रवाल और पूजा शर्मा नियुक्त किए गए हैं। कोषाध्यक्ष के रूप में समर्थ सिंहल को चुना गया है, जो जिले में पार्टी के वित्तीय मामलों की देखरेख करेंगे।

ये भी पढ़ें…बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री का कांग्रेस पर हमला, देश में सबसे पहले की थी वोट चोरी

सागर जिले की कार्यकारिणी में 22 पदाधिकारी

सागर जिले में 22 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 जिला मंत्री, 1 जिला कोषाध्यक्ष और 2 जिला कार्यालय मंत्री शामिल हैं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में अनिल ढिमोले, लक्ष्मण सिंह लोधी, उषा उमेश श्रीवास्तव, दौलत यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत और कस्तूरी गोविंद कुर्मी को चुना गया है। जिला महामंत्री के रूप में नितेंद्र चौहान, उमा कृष्ण खटीक और राजेंद्र तिवारी को नियुक्त किया गया है।

जिला मंत्री के रूप में अमित नायक, सविता संतोष रोहित, आकांक्षा अभय जैन, महेंद्र सिंह लोधी, पूनम वैभव कुकरैले, महेश पाठक, राजेंद्र मिश्रा, और प्रीतम सिंह राजपूत नियुक्त किए गए हैं। संजय दुबे को कोषाध्यक्ष, संजय चौबे को जिला कार्यालय मंत्री और राजा राम कुशवाहा को जिला कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें…बीजेपी नेता आलोक के अवैध लोक पर आरोपों का घेरा,तहसीलदार के साथ मिलकर किया खरीद फरोख्त का खेला

देवास के पदाधिकारी भी घोषित

देवास में 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 7 जिला मंत्री, 1 जिला कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 1 सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं।

मऊगंज में भी 26 पदाधिकारियों का ऐलान

मऊगंज में 26 पदाधिकारियों का ऐलान किया गया है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 सह कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी, 1 सोशल मीडिया जिला संयोजक और 1 आईटी सेल जिला संयोजक शामिल हैं।

निगम-मंडल और नई प्रदेश कार्यकारिणी की चर्चा

हेमंत खंडेलवाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने हुए 60 दिन हो चुके थे, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी अब तक घोषित नहीं हुई थी। इस पर बीएल संतोष ने चर्चा की। उन्होंने पू्र्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम के साथ मिलकर नई कार्यकारिणी और निगम-मंडल में नियुक्तियों पर विचार किया।

ये भी पढ़ें…हेमंत खंडेलवाल की पहल पर नियुक्तियों के लिए नाम टटोलने जिलों में जाएंगे ऑब्जर्वर

भोपाल में बीएल संतोष का कार्यक्रम

बीएल संतोष सोमवार को भी भोपाल में रहेंगे। वह सीएम मोहन यादव सहित अन्य बीजेपी और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम में संघ कार्यालय समिधा और प्रदेश बीजेपी ऑफिस का दौरा शामिल है।

विधायकों-अफसरों के बीच टकराव पर जानकारी ली

बीएल संतोष ने मप्र में विधायकों और प्रशासनिक अफसरों के बीच टकराव पर जानकारी ली। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा सहित करीब डेढ़ दर्जन विधायकों के प्रशासनिक अफसरों से टकराव की जानकारी केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंची थी।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक 

  • Related Posts

    Greatest Sweepstakes Local dead or alive 2 $1 deposit casino No deposit Bonus 100 percent free South carolina 2026

    That way, you are more likely to avoid one undesirable shocks for example higher betting requirements, lower bet constraints, otherwise online game restrictions. Before you could claim a no-deposit added…

    Read more

    Cashman Casino mr bet casino verification process Pokies Ports Applications on google Play

    Content Mr bet casino verification process: How will you winnings to your Lightning Hook Gambling establishment Slot? Sources away from Aristocrat’s Lightning Link Feature Simple tips to Claim The No-Put…

    Read more

    You cannot copy content of this page