छींद धाम में एकादशी पर मानस — महोत्सव का आयोजन

होगी श्रीरामकथा सत्संग और भजन 3 सितंबर बुधवार को

प्रदीप धाकड़
सिटी बीट न्यूज बरेली
मो.9425654291

बुधवार को एकादशी पर्व के अवसर पर बरेली के पास सिद्ध श्रीदादाजी दरबार छींद धाम में भगवान श्रीरामकथा,सत्संग भजन एवं प्रवचन होंगे। श्रीराम चरित मानस विद्यापीठ मध्यप्रदेश द्वारा अयोजित इस मानस यात्रा — महोत्वस का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी श्रीराम चरित्र मानस विद्यापीठ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष चतुरनारायण रघुवंशी ने देते हुए बताया कि श्रीराम जी के भक्त श्री हनुमान जी के पावन धाम छींद दरबार में एकादशी पर्व पर बुधवार, 3 सितंबर को सुबह 11 बजे से 5 बजे तक मानस यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस दौरान संगीतमय श्री रामकथा,सत्संग एवं भजन होंगे।

ओरछा धाम के ​कृपापात्र, रामकिंकर भारतभूषण अरूण कुमार जी सुनाएंगे श्रीरामकथा

इस मानस —यात्रा महोत्सव में आध्यात्मिक विद्वान अरूण कुमार जी, रामकिंकर भारत भूषण जी (पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश,रीवा) प्रभु श्रीराम जी की पावन कथा सुनाएंगे। श्रीरामचारित मानस विद्या​पीठ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष चतुर नारायण रघुवंशी एवं रायसेन जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ददृदू भैया ने बताया मानस यात्रा महोत्सव कार्यक्रम में मानस प्रवक्ता,मानस चिन्तक,विशिष्ठ श्रोता एवं अयोजकों का सम्मान महाआरती प्रसाद एवं सहभोज भी होगा। श्रीराम चारित मानस विद्यापीठ नें सभी से कार्यक्रम में शामिल होनें का आग्रह किया हैं।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page