सेवा निवृत्त होने पर शिक्षक सक्सेना को दी भव्य विदाई।

सिटी बीट न्यूज बरेली

पीएम श्री शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय बरेली में कार्यरत शिवनारायण सक्सेना पीटीआई के सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई समारोह प्राचार्य यू एस अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण प्रसाद सक्सेना सेवा निवृत्त शिक्षक विशिष्ट अतिथि रज्जन लाल सक्सेना सेवा निवृत्त पटवारी , प्राचार्य जी एस मेहरा कन्या शाला बाडी ए एस चौधरी, पूर्व प्राचार्य के के श्रीवास्तव, प्राचार्य महेश गोपाल दुबे,प्राचार्य बैनी सिंह धाकड़,प्राचार्य आशीष नेमा, प्राचार्य हनुमत सिंह धाकड प्रभारी, प्राचार्य कमलेश बुनकर, प्रभारी प्राचार्य आर सी राजपूत, बीआर सी सी, बी एस मांड्रे उपस्थित रहे। समारोह में प्राचार्य एवं स्टाफ़ सदस्यों ने स्वर्ण अंगूठी स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सक्सेना का सम्मान किया। सक्सेना ने अपनी ओर से छात्राओं के बैठने के लिए सीमेंट की तीन सीटर कुर्सियां भेंट की। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्राओं ने उपहार भेंट कर श्री सक्सेना का सम्मान किया। समस्त स्टाफ़ सदस्यों गणमान्य नागरिकों परिवार जनों, रिश्तेदारों एवं छात्राओं ने नाचते हुए विदा किया।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page