भगवान श्री कृष्ण की ससुराल जामगढ़ में विमान में विराजे लड्डू गोपाल

गाँव- गाँव, गली -गली विमानों में विराज कर निकले लड्डू गोपाल

भक्तों ने उतारी आरती, गाए पारंपरिक गीत

प्रदीप धाकड़/ कमल याज्ञवल्क्य

बरेली (रायसेन)।

 

बुधवार आधी रात तक बरेली अंचल के गांवों  की गलियों में भगवान् बालकृष्ण विमानों में विराजमान होकर गलियों गलियों तक अपने भक्तों को दर्शन देने निकले। बरेली के पास भोड़िया, खरगोन, अहमदपुर तथा भगवान् श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ आदि गांवों में मंदिरों की संध्या आरती के बाद विमान निकले। खरगोन में मेन मार्केट स्थित खेड़ापति मंदिर से इक्यावन नदी तट तक भगवान् लड्डू गोपाल विमान में विराज कर निकले। पंडित प्रवीण शास्त्री ने वैदिक विधान से भगवान् की पूजा कराई एवं इक्यावन नदी तट पर जल विहार हुआ। खरगोन में जगह जगह चौक पूरकर भगवान् श्रीबाँकेबिहारी की भक्ति सहित पूजा की गई।

 भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ में विमान में विराजे लड्डू गोपाल

डोल ग्यारस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण ने आधी रात तक अपनी ससुराल जामगढ़ की गलियों में भक्तों को विमान में​ विराजकर लड्डू गोपाल के रूप में दर्शन दिए। भक्तों ने भी अपने प्रिय बालगोपाल को खूब दुलारा। दही, माखन,ककड़ी, केला का भोग लगाया। बादलों ने भी रिमझिम बारिश करके भगवान श्रीकृष्ण के ​अभिषेक में भागीदारी की। गांव के सभी बच्चे युवा और बुजुर्गो ने भी अपना सौभाग्य समझा। जामगढ़ में लड्डू गोपाल के विमानों को अपने कंधो पर रखने की होड़ भक्तों में लगी रही। यहां भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल में निकले भव्य चल समारोह में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए।प्राचीन कुआ पर मंदिर के पुजारी पं.सुजय पारासर ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कराई जल विहार हुआ एवं भगवान बालकृष्ण की आरती भी हुई।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page