कार ने मारी बाईक सवार को टक्कर, बाईक सवार युवक की अस्पताल में मौत बरेली श्राद्ध कार्यक्रम में आ रहा था युवक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
  बरेली (रायसेन) ।

बुधवार को नेशनल हाईवे क्रमांक- 45 पर केरोसिन टेंक के पास बलेनो कार एवं मोटर साइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी कामतौन मोड़ पर हुए एक रोड एक्सीडेंट में मोटर साइकिल सवार पति-पत्नी घायल हो हुए थे, जिनका भोपाल में उपचार चल रहा है। दोनों अब ठीक हैं। रोड एक्सीडेंट के मामलों को लेकर नागरिकों में चिंता है। बुधवार की घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार केरोसिन टेंक के पास एक बलेनो कार से बाईक सवार की टक्कर हो गई। जिसमें वाईक सवार को कार वाहन चालक ने स्वयं अस्पताल पहुंचाया। जहां पर वाईक चालक केशव राय की मौत हो गई। बताया गया है कि बाइक सवार केशव राय पिता कमल किशोर राय उम्र लगभग 43 बर्ष की उदयपुरा में मोटर पंप की दुकान है । वह ग्राम डुंगरिया थाना, बनखेडी जिला नर्मदापुरम का रहने वाला है। वह आज अपने परिजन वीरेन्द्र राय के यहां बरेली श्राद्व कार्यक्रम में अपनी वाईक क्रमांक- एम पी 05 एन क्यू 9007 से आ रहा था, तभी केरासिन टेंक बरेली के पास एमपी 20 सीएल 9678 बलेनो कार ने टक्कर मार दी। बताया गया है कि जिससे वाईक चालक केशव राय के सिर से काफी खून बहने के कारण मौंत हो गई। बरेली पुलिस ने घटना में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों का काफी बुरा हाल है।

 

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page