बिना पंजीयन खाद्य व्यवसाय का संचालन करने पर लगाया गया 10 हजार रू जुर्माना

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।
न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय द्वारा सिलवानी तहसील के बम्होरी में बस स्टैंड स्थित प्रभु बीकानेर मिष्ठान भण्डार के प्रोपराईटर दशरथ सिंह राजपुरोहित को बिना पंजीयन खाद्य व्यवसाय का संचालन करने पर 10 हजार रू की शास्ति से दण्डित किया गया है। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना आरसिया द्वारा 20 फरवरी 2024 को प्रभु बीकानेर मिष्ठान भण्डार की जांच की गई थी। इस दौरान खाद्य व्यवसाय लायसेंस मांगे जाने पर फर्म के संचालन जो लायसेंस प्रस्तुत किया गया, वह दिसम्बर 2023 तक ही वैद्य था। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच हेतु भोपाल प्रयोगशाला भी भेजे गए, जो कि जांच में मानक पाए गए। जिस कारण बिना खाद्य पंजीयन के प्रतिष्ठान संचालित किए जाने संबंधी प्रकरण अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रोपराईटर पर 10 हजार रू का जुर्माना लगाते हुए 15 दिवस में जुर्माना राशि निर्धारित मद में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page