जिलाधीश अरूण कुमार विश्वकर्मा ने चाय की दुकान पर लगाई चौपाल, किसानों से की चर्चा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
    बरेली (रायसेन)

रायसेन जिले के जिलाधीश अरूण कुमार विश्वकर्मा अपने नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। कभी गांव में पीपल के नीचे बैठकर ग्रामीणों से संवाद करते हैं, तो कभी सड़क पर ही जनता की समस्याएं सुनकर उनके समान की बात कहते हैं। गुरूवार को भी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। हुआ यह कि वे जिले के ग्राम सेवासनी में भ्रमण कर रहे थे । इस दौरान गांव में चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने यहाँ रुककर किसानों से बात करते हुए उनकी समस्याओं और कृषि के संबंध में चर्चा की और समस्याओं के समुचित निराकरण की बात कही। भ्रमण के साथ ही उन्होंने गाँव सेवासनी में चाय की दुकान पर ही चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा की।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page