केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने की जिले में खाद की उपलब्ध तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा

 

   सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
     बरेली ( रायसेन )।

केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से रायसेन सहित विदिशा संसदीय क्षेत्र में शामिल जिलों में खाद की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स तथा अधिकारियों से कहा कि जिले में खाद वितरण व्यवस्था सुचारू रहे और वितरण केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठक व्यवस्था आदि इंतजाम हों। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स तथा अधिकारियों से कहा कि डीएपी के विकल्प उपलब्ध हैं, इनका समुचित प्रचार-प्रसार किया जाए तथा किसानों को इनका उपयोग करने की समझाईश दें। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर्स से कहा कि जिलों में कहीं भी खाद की कालाबाजारी ना हो, यह सुनिश्चित कराएं। वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कृषि विभाग, सहकारिता तथा जिला विपणन अधिकारी को खाद का सुचारू वितरण सुनिश्चित कराने हेतु दिशा-निर्देश दिए। वीसी कक्ष में अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page