केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला से मांगा गुटखा, बोले- मुस्कुराओ, दुखी मत हो

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मानवीय और सहज पक्ष सामने आया। जब वह मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर भीड़ में बैठी एक महिला पर गई, जो गुटखा खा रही थी। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सिंधिया ने महिला से बेहद आत्मीय अंदाज में बात शुरू की।

“गुटखा मत खाओ बहन”

सिंधिया ने महिला को मुस्कुराते हुए टोकते हुए कहा, “गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया है।” उनकी यह बात सुनते ही मंच और सभा में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे। यह एक ऐसा पल था जिसमें गंभीर बात को बेहद हल्के-फुल्के लेकिन असरदार ढंग से कहा गया।

/state/madhya-pradesh/damoh-mission-hospital-cath-lab-sealed-8948890″>ये खबर भी पढ़िए… मिशन अस्पताल की कैथ लैब सील, यहीं पर फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव ने किया था ऑपरेशन

सादगी भरा संदेश, सीधा दिल को छू गया

महिला के भाव बदलते देख सिंधिया ने बात को हल्के मूड में मोड़ा और कहा, “मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली, खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी।” यह कथन तुरंत वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उनकी बात में गंभीरता भी थी और अपनापन भी।

/state/madhya-pradesh/murena-ambah-gang-war-shooting-8948822″>ये खबर भी पढ़िए… मुरैना के अंबाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, 1 की मौत

/state/madhya-pradesh/mp-police-social-media-rule-violation-8947583″>ये खबर भी पढ़िए… मध्य प्रदेश में कई जिलों की पुलिस कर रही है नियमों का उल्लंघन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक तक, हर जगह सिंधिया के इस अंदाज की सराहना हो रही है। कई लोग कह रहे हैं कि नेताओं को जनता से ऐसे ही जुड़ना चाहिए।

/desh/mayawati-niece-dowry-harassment-case-8948886″>ये खबर भी पढ़िए… दहेज उत्पीड़न के मामले में मायावती की भतीजी ने पति समेत सात लोगों पर दर्ज किया केस

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page