AIIMS भोपाल के डॉक्टर का कमालः स्मार्ट हैंड बैंड से अब हो सकेगी भोजन में बैक्टीरिया की पहचान

BHOPAL. एम्स भोपाल के आयुष विभाग के डॉक्टर दानिश जावेद ने एक अद्भुत हैंड बैंड विकसित किया है, जो भोजन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और अन्य दूषित तत्वों की तुरंत पहचान करने में सक्षम है। इस तकनीकी उपकरण को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट मिल चुका है, जो इसे एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण के रूप में मान्यता प्रदान करता है।

thesootr

स्मार्ट वॉच की तरह दिखता है हैंड बैंड

यह हैंड बैंड स्मार्ट वॉच की तरह दिखता है, जिसमें डिप-स्ट्रिंग सेंसर और गैस सेंसर लगाए गए हैं। डिप-स्ट्रिंग सेंसर भोजन के संपर्क में आते ही हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस की पहचान करता है, जबकि गैस सेंसर भोजन की गंध का विश्लेषण कर उसके खराब होने की स्थिति का आकलन करता है। यह तकनीक इस्तेमाल करने वाले शख्स को हेल्थ से जुड़े संभावित खतरों के बारे में तुरंत आगाह करती है।

काफी सुविधाजनक है यह हैंड बैंड

हैंड बैंड का डिजाइन पानी में भी काम करने योग्य और कॉम्पैक्ट है, जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग में अत्यधिक सुविधाजनक है। इसे हर उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, खासकर वे लोग जो भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर सजग रहते हैं।

thesootr links

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page