मध्य प्रदेश जलक्रीड़ा का केंद्र बने यही है हमारा संकल्प — खेल मंत्री श्री सारंग

राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैंपियनशिप – 2025 का शुभारंभ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल
अपर लेक, खानूगांव भोपाल में मंगलवार को राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैंपियनशिप – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा किया गया।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जलक्रीड़ाओं एवं युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करते हैं और भोपाल जैसे शहर की खेल परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाते हैं।  भोपाल का बड़ा तालाब न सिर्फ़ प्रदेश बल्कि पूरे देश की सबसे सुंदर और समृद्ध वॉटर बॉडी में से एक है। हाल ही में राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रदेश के वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने देश में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन  ईएमई सेलिंग क्लब द्वारा एवं याटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल सुमित कब्ठियाल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया, याटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल सोमा पिल्लई एवं खेल विभाग के एडीजी एवं निदेशक  राकेश गुप्ता, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि और गणमान्यजनों द्वारा प्रतियोगिता के स्मृति चिन्ह का अनावरण तथा ध्वज प्रस्थान सम्पन्न हुआ। इसके साथ प्रतियोगिता की पहली रेस का शुभारंभ किया गया।
  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page