मध्यप्रदेश में देश में सर्वाधिक 14,573 यूनिट रक्तदान हुआ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( भोपाल )।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से मजबूत कदमों के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश ने 14,473 यूनिट रक्तदान कर राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन बुधवार, 17 सितम्बर के अवसर पर प्रारम्भ ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान के पहले ही दिन मध्यप्रदेश ने देशभर में सबसे अधिक 14,573 यूनिट रक्तदान की उपलब्धि पायी है। साथ ही 20,379 से अधिक हितग्राहियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page