17 दमकलों की मदद से अनन्या पैकेजिंग औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग पर पाया काबू , कलेक्टर और एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनन्या पैकेजिंग औद्योगिक इकाई में 20 सितम्बर को शाम के समय अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग बुझाने हेतु मंडीदीप नगर पालिका, मंडीदीप की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उपलब्ध दमकलों तथा भोपाल से भी बुलाई गई दमकलों सहित कुल 17 दमकलों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अनन्या पैकेजिंग इकाई के रिबोंडेड फोम के गद्दे का निर्माण किया जाता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page