राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैंपियनशिप का समापन

मंत्री श्री सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी को मिला पहला स्थान

 

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( भोपाल )

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इसका प्रमाण श्रीनगर में देश के पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हमारे खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

मंत्री श्री सारंग रविवार को अपर लेक खानूगांव में राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैंपियनशिप-2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खेल अकादमियों से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ने वाले युवा केवल अच्छे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमियां संचालित की जा रही हैं, जहाँ खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 08 स्वर्ण, 05 रजत और 03 कांस्य सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए। कुल 12 केटेगरी में भाग लेते हुए मध्यप्रदेश ने 8 में स्वर्ण पदक प्राप्त किए और सबसे अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 4 स्वर्ण पदक देश के अन्य क्लबों, एसोसिएशनों और राज्यों के खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। इस प्रकार एमपी वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी ने इस प्रतियोगिता में क्लीन स्वीप करते हुए सर्वाधिक पदक अर्जित किए और अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में माही वर्मा ने ILCA 4 गर्ल्स, राजवीर यादव ने ILCA 4 बॉयज, शगुन झा और अपर्णा चौधरी ने 29er गर्ल्स, एकलव्य बाथम और वंशिका सिकरवार ने 420 क्लास, जागराव कुमार ने Optimist बॉयज, आर्यन पाटीदार ने iQFOiL बॉयज, प्रार्थना भोई ने iQFOiL गर्ल्स और तेजस्वी प्रजापति ने Techno293 गर्ल्स U-17 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रजत पदक विजेताओं में अंकित सिसोदिया (ILCA 4 बॉयज), तुलसी पटेल (ILCA 4 गर्ल्स), रुद्रेश पटेल और मयंक राजपूत (29er बॉयज), सोहम राजपूत (Techno293 बॉयज U-17) और जागराव कुमार (Optimist ओवरऑल) शामिल रहे। कांस्य पदक विजेताओं में वासु चंद्रवंशी ने ILCA 4 बॉयज, आस्था पांडेय ने ILCA 4 गर्ल्स और समृद्धि बाथम व पार्थ चौहान ने 420 क्लास में पदक हासिल किया।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page