सेवा पखवाड़ा: सिविल अस्पताल में हुआ रक्तदान

नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी हुए शामिल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

रक्तदान महादान के उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बरेली द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय सिविल अस्पताल बरेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, योगेश पटेल, मंडल अध्यक्ष बरेली नगर,अभिषेक राजपूत, खरगौन मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, भारकच्छ मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन ठाकुर एवं सीबीएमओ हेमंत यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बरेली में भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मनोज भार्गव, हरिश्चंद्र राजपूत, शारदा प्रसाद सराठे, चंद्रप्रकाश मेहरा, अजय शर्मा, अंकित जैन, अंशुल वर्मा, अंकुर चौहान आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page