चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के चौरागढ़ महादेव मंदिर जाने के लिए रोप-वे बनाने की मंजूरी दी है। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी और अब वे मुश्किल चढ़ाई के बिना सिर्फ कुछ मिनटों में मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इस परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। रोप-वे की घोषणा के लिए नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए किया है। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसका वीडियो शेयर करते हुए पचमढ़ी के पर्यटन विकास और योजनाओं की जानकारी दी।

पचमढ़ी में बनेगा रोप-वे, चढ़ाई होगी आसान

पचमढ़ी के प्रसिद्ध चौरागढ़ के महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं को रोप वे की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पचमढ़ी में रोप-वे के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस परियोजना से पचमढ़ी में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, गडकरी ने पचमढ़ी में पार्किंग की व्यवस्था भी बनाने की बात की, ताकि पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं मिल सकें।

thesootr

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-national-highway-34-upgrade-8944909″>अब आप आसानी से पहुंचेंगे गंगोत्री धाम, MP में ऐसे अपग्रेड होगा नेशनल हाइवे-34

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जताया आभार

नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस विकास कार्य को पचमढ़ी के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि रोप-वे के निर्माण से ना केवल श्रद्धालुओं को आसानी होगी, बल्कि पचमढ़ी के धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-cities-garbage-free-plan-8944826″>MP होगा साफ-सुथरा, सरकार का बड़ा प्लान, शहरों का कचरा हटाने में खर्च करेंगे 5 हजार करोड़

पर्यटन विकास पर सांसद चौधरी ने दी जानकारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पचमढ़ी में धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। उन्होंने हवाई पट्टी के विकास और पिपरिया के अनहोनी वन क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट बनाने की बात की। इससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/railways-runs-four-special-trains-summer-vacation-8944423″>Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

3 किमी की कठिन चढ़ाई से मिलेगी राहत

प्रसिद्ध चौरागढ़ महादेव मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को 3 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, जो गर्मी और बारिश में और भी मुश्किल हो जाती है। महाशिवरात्रि के दौरान यहां मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं। रोप-वे बनने से यह यात्रा अब सरल और सुरक्षित हो जाएगी। श्रद्धालु मिनटों में मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। (नर्मदापुरम न्यूज) 

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/ujjain-taramandal-digital-gallery-3d-space-show-8944540″>उज्जैन के तारामंडल में बनेगी डिजिटल गैलरी, युवाओं को मिलेगा नया अनुभव

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पचमढ़ी के चौरागढ़ महादेव मंदिर के लिए 400 करोड़ रुपए की रोप-वे परियोजना की मंजूरी दी।

✅  रोप-वे के बनने से श्रद्धालुओं को कठिन 3 किलोमीटर की चढ़ाई से राहत मिलेगी।

✅  नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

✅  पचमढ़ी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं।

✅  रोप-वे से मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को अब मिनटों का समय लगेगा।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page