नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हुआ गरबा महोत्सव, गरिमापूर्ण आयोजन में दिखी धर्म-संस्कृति की झलक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

नवरात्र महापर्व के अवसर पर नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में दो दिन तक गरबा महोत्सव की धूम रही। स्कूल परिसर में आयोजित गरिमापूर्ण गरबा महोत्सव ने भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया। माता दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चियों ने उत्साह सहित भाग लिया। बताया गया है कि दो सौ से अधिक महिलाओं और बच्चियों ने भक्ति गीतों पर डांडिया उत्सव मनाया। स्कूल के संचालक धर्मेन्द्र ठाकुर एवं आर एस धाकड़ तथा संस्था की सीबीएसई प्रिन्सिपल हर्षा शर्मा ने विधिवत पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया था, जिसका समापन गुरूवार रात को हुआ।

गरिमापूर्ण गरबा महोत्सव में दिखे धर्म- संस्कृति के रंग

पारंपरिक परिधान, लहंगा – चुनरी और साड़ियां पहने श्रद्धालुओं ने स्कूल परिसर के पंडाल में ताल और लय के साथ डांडिया-गरबा खेला। भक्ति गीतों और देवी भजनों पर जब ग्रुप में महिलाओं और बच्चियों ने कार्यक्रम की गरिमा के साथ उल्लास और उत्सव में रंग भर दिए।

गरबा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपरा: धर्मेन्द्र ठाकुर

संस्था के संचालक धर्मेन्द्र ठाकुर, आर एस धाकड़ तथा प्रिन्सिपल हर्षा शर्मा ने कहा कि गरबा महोत्सव केवल नृत्य और मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। पूरी गरिमा के साथ धर्म और संस्कृति का अद्भुत समावेश होता है। गरबा महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि दो दिवसीय गरबा महोत्सव में शामिल होकर काफी अच्छा लगा।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page