स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने बरेली सिविल अस्पताल में नवनिर्मित द्वितीय तल पर नवीन भवन और स्वचालित लिफ्ट का किया लोकार्पण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल बरेली में नवनिर्मित द्वितीय तल पर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य शासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले, इसके लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में इस अतिरिक्त भवन में 6 नए वार्ड का निर्माण किया गया है जिससे कि सिविल अस्पताल बरेली में अतिरिक्त 40 बेड मरीज के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल में स्वचालित लिफ्ट भी लगाई गई है जिससे कि मरीजों को एक तल से दूसरे तल जाने में काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अवनीश पालीवाल, पूर्व जिला मंत्री राजेन्द्र ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, अभिषेक रघुवंशी, भरत शर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर एचएन मांडरे, एसडीम संतोष मुद्गल, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, सीबीएमओ डॉ हेमंत यादव तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page