IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

IPL 2025 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस  (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर 163 रन का टारगेट दिया। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 चौके की मदद से 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन 28 बॉल में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 6 विकेट खोकर 18.1 गेंद पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की ओर से विल जैक्स ने 26 गेंद पर 2 छक्के, तीन चौकों की मदद से सबसे अधिक 36 रन बनाए। रायन रिकेलटन ने 23 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

मैच के टॉप स्कोरर

इस मैच में टॉप स्कोरर की बात करें तो हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। इन्होंने 28 गेंद पर 7 चौके की मदद से 40 रनों की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन 28 बॉल में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। मुंबई की ओर से विल जैक्स ने 26 गेंद पर 2 छक्के, तीन चौकों की मदद से सबसे अधिक 36 रन बनाए। रायन रिकेलटन ने 23 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई के विल जैक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले गेंद से कमाल दिखाते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके बाद 26 गेंद पर 2 छक्के, तीन चौकों की मदद से सबसे अधिक 36 रन बनाए।

MI और SRH का कब और किससे अगला मैच

20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ ही 23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी।

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page