स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल रायसेन में मप्र स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 01 नवम्बर को रायसेन में आयोजित मप्र स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल 01 नवम्बर को प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे रायसेन में सागर तिराहे स्थित वन परिसर पहुचेंगे तथा यहां आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत का समय आरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल दोपहर 01.30 बजे रायसेन से प्रस्थान कर अपरान्ह 03 बजे मण्डीदीप पहुचेंगे तथा यहां चावरा विद्याभवन परिसर में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय नेटवाल/बाल बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत शाम 04 बजे मण्डीदीप से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page