बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर किया जा रहा है एसआईआर में मैपिंग कार्य

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( रायसेन )

जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बीएलओ द्वारा मतदान केंद्र अंतर्गत घर–घर जाकर सर्वे, मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गौहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 24 में पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर्वे, मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया गया और बीएलओ से जानकारी ली गई। साथ ही मतदाताओं से भी संवाद कर एसआईआर की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र सांकल, तिनसुआ ग्राम मदनी सहित अन्य मतदान केंद्र क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में एसआईआर की प्रारंभ हो गई है तथा बीएलओ द्वारा 04 नवम्बर से मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 04 दिसम्बर तक जारी रहेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तीन बार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। बीएलओ द्वारा मतदाता को गणना पत्रक प्रदान किया जाएगा जिसमें मतदाता को अपना नाम या अपने परिजन का नाम पिछले एसआईआर में मिलान या लिंक करने में मदद करेगा। मतदाता या बीएलओ मिलान/लिंकिंग के लिए पिछले एसआईआर के ऑल इंडिया डाटाबेस https://voters.gov.in की सहायता ले सकते हैं। सर्वे उपरांत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा।

ऐसे निर्वाचकों को नोटिस जारी किए जाएंगे जिनके नामों का पिछले एसआईआर से मिलान/लिंकिंग नहीं हो सका है। इसके लिए दावा आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर से 9 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। उनकी मतदाता के रूप में पात्रता सुनिश्चित करने के लिए संकेतक दस्तावेजों का सत्यापन 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पिछले एसआईआर से पहले उनकी स्थिति जानने के लिए सुनवाई की जाएगी। कोई भी मतदाता या मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का बीएलए दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत 07 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page