वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर-2025: युद्ध के शोर पर भारी पड़ती एक तस्वीर

देश दुनिया न्यूज- वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर 2025 का सम्मान इस साल एक ऐसी तस्वीर को मिला है, जो किसी भी संवेदनशील दिल को झकझोर सकती है। यह फोटो 9 साल के फिलिस्तीनी लड़के महमूद अजजोर की है, जिसने गाजा में एक इजरायली हमले में अपने दोनों हाथ खो दिए। इस मार्मिक क्षण को कैमरे में कैद किया है समर अबू एलौफ ने, जो न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए काम करने वाली फिलिस्तीनी फोटोग्राफर हैं। तस्वीर में महमूद को उस अवस्था में दिखाया गया है जब उसके दोनों हाथ कंधे के नीचे से कट चुके थे, और मासूम आंखों में एक बड़ा प्रश्न था-मैं अब तुम्हें कैसे गले लगाऊंगा?”

एक मां की पीड़ा और बेटे की मासूमियत

फोटोग्राफर समर अबू एलौफ ने बताया कि महमूद की मां के शब्द सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाले थे। उन्होंने कहा कि जब महमूद को होश आया और उसने महसूस किया कि उसके हाथ नहीं रहे, तो उसने सबसे पहले मां से यही पूछा-“अब मैं तुम्हें कैसे गले लगाऊंगा?” यह मासूमियत उस युद्ध की क्रूरता को उजागर करती है, जो बच्चों के बचपन को निगल रही है। महमूद की यह पीड़ा सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि उन हजारों बच्चों की कहानी है जो संघर्षों में अपनी मासूमियत और अंगों से हाथ धो बैठते हैं।

/state/madhya-pradesh/singhsth-2028-plans-minister-rajesh-rajora-8976948″>ये खबर भी पढ़िए… सिंहस्थ 2028 के कार्यों की समीक्षा बैठक : गुणवत्ता और मास्टर प्लान पर जोर

महज एक फोटो नहीं, पीढ़ियों की दास्तान

वर्ल्ड प्रेस फोटो संगठन के कार्यकारी निदेशक जोमाना एल जैन खोरी ने कहा कि यह तस्वीर शांत है, लेकिन बोलती बहुत कुछ है। यह सिर्फ एक बच्चे की नहीं, बल्कि युद्ध की एक व्यापक कहानी है, जिसका असर आने वाली कई पीढ़ियों पर पड़ेगा। इस तस्वीर ने न सिर्फ जजों का दिल छुआ, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युद्ध किस हद तक निर्दोष जीवन को प्रभावित करता है।

/state/madhya-pradesh/love-story-rinki-pradeep-wedding-8976855″>ये खबर भी पढ़िए… दो बच्चों की मां 2000 किमी का सफर तय कर पहुंची प्रेमी के पास

महान सपने और संघर्ष करता एक बच्चा

महमूद का सपना है कि उसे कृत्रिम हाथ मिलें और वह एक सामान्य बच्चे की तरह जीवन जी सके। वह अपने पैरों से मोबाइल चलाना, लिखना, दरवाजा खोलना सीख रहा है, लेकिन कपड़े पहनने और खाना खाने जैसे बुनियादी कार्यों के लिए अभी भी उसे विशेष मदद की जरूरत होती है। उसकी यह इच्छा, उसका यह संघर्ष और उम्मीद इस युद्ध की राख से जीवन की नयी लौ को प्रज्वलित करता है।

/state/madhya-pradesh/jhabua-collector-neha-meena-best-electoral-practice-award-8644742″>ये खबर भी पढ़िए… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होंगे एमपी के दो IAS नेहा मीना और डॉ. राहुल हरिदास फटिंग

एक फोटोग्राफर की जंग, कैमरे के जरिए

अबू एलौफ दिसंबर 2023 में गाजा से बाहर निकाली गई थीं और अब दोहा में रहकर गंभीर रूप से घायल फिलिस्तीनियों की तस्वीरें खींचती हैं। यह तस्वीर भी उसी मिशन का हिस्सा थी। उन्होंने यह तस्वीर न्यूयॉर्क टाइम्स (new York Times ) के लिए ली और वह अब उस पत्रकारिता का चेहरा बन गई है जो कैमरे के जरिए सच्चाई को उजागर करती है। इस तस्वीर ने 141 देशों के 3,778 फोटोग्राफरों की 59,320 प्रविष्टियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

/state/madhya-pradesh/jhabua-collector-neha-meena-best-electoral-practice-award-8644742″>ये खबर भी पढ़िए… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होंगे एमपी के दो IAS नेहा मीना और डॉ. राहुल हरिदास फटिंग

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page