केन्द्रीय मंत्री चौहान सिलवानी क्षेत्र के ग्राम चन्दन पिपलिया में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले की सिलवानी तहसील के चन्दन पिपलिया में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल प्रभावी माध्यम होते हैं। व्यक्तित्व विकास और फिट रहने के लिए खेल जरूरी हैं।  उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत गांव-गांव में खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने अक्सर बहनों और बेटियों की ज़िंदगी में खेल आता ही नहीं है। चूल्हा-चौका, खेत, घर-गृहस्थी और राशन में ही ज़िंदगी कट जाती है। मैंने सोचा कि अगर बहनों के लिए भी खेल हो जाएँ, तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और खुशी आएगी और उनका जीवन भी उत्साह के रंग से भर उठेगा। इसीलिए पूरे संसदीय क्षेत्र में हमारी बहनें और बेटियाँ भी इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। हारना-जीतना अलग बात है। दो टीमों में से एक टीम जीतती है और एक हारती है। लेकिन खेलों से खुशी मिल रही है। घर से निकलकर हमारी बहनें और बेटियाँ भी मुस्कुराएँ, उनका उत्साह बढ़े, इसी उद्देश्य से बच्चों के लिए भी और बहन-बेटियों के लिए यह सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व केबीनेट मंत्री  रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page