MP में SI अमिताभ थियोफिलस का फर्जी जाति प्रमाण उजागर, नौकरी पर संकट

MP NEWS: मध्य प्रदेश में एक पुलिस अधिकारी की 25 साल पुरानी फर्जीवाड़े की कहानी सामने आई है। बुरहानपुर जिले में एसआई के पद पर कार्यरत अमिताभ प्रताप सिंह उर्फ अमिताभ थियोफिलस ने कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षण का लाभ लेते हुए पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की थी।

जांच में फर्जीवाड़ा साबित

भोपाल निवासी प्रमिला तिवारी की शिकायत पर कलेक्टर जबलपुर दीपक कुमार सक्सेना ने जांच करवाई। एसडीएम रघुवीर सिंह मरावी द्वारा की गई विस्तृत जांच में पुष्टि हुई कि अमिताभ ने गोंड जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया था, जबकि वह असल में ईसाई धर्म का अनुयायी है।

उसने 1980 में पहली कक्षा में दाखिले के समय अपनी जाति गोंड और धर्म ईसाई दर्शाया था, लेकिन सामाजिक रीति-रिवाजों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच में सामने आया कि उसके कोई भी रीति-रिवाज या संबंध गोंड समाज से मेल नहीं खाते।

/state/madhya-pradesh/where-is-the-eow_lokayukta-investigation-of-tainted-pwd-officers-stuck-8976329″>ये खबर भी पढ़िए… आखिर कहां अटकी है पीडब्ल्यूडी के दागी अफसरों की ईओडब्ल्यू-लोकायुक्त जांच

/state/madhya-pradesh/dhirendra-shastri-hindu-rashtra-murshidabad-appeal-8987466″>ये खबर भी पढ़िए… मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री-भारत में भी बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

पहले भी हुई थी शिकायत

यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ के खिलाफ शिकायत हुई हो। साल 2019 में भी उसके जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन तब किसी ने गंभीरता से जांच नहीं की। इस बार जब मामले की दोबारा रिपोर्ट 2024 में प्रमिला तिवारी द्वारा की गई, तो प्रशासन हरकत में आया।

/state/madhya-pradesh/lalit-mohan-belwal-sushma-rani-shukla-anticipatory-bail-application-rejected-8986863″>ये खबर भी पढ़िए… रिटायर्ड IFS ललित मोहन बेलवाल और सुषमा रानी शुक्ला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

गृह विभाग ले सकता है सख्त निर्णय

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने गृह विभाग को पूरी जानकारी भेज दी है। अब प्रदेश का गृह विभाग अमिताभ सिंह की सेवा समाप्ति, आपराधिक मामला दर्ज करने और रिकवरी कार्रवाई जैसे कड़े कदम उठा सकता है।

/state/madhya-pradesh/caste-census-cm-attacks-congress-1953-8987419″>ये खबर भी पढ़िए… जातिगत जनगणना को लेकर सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसने जाति जनगणना रुकवाई

 

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page