लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में यूनिटी मार्च

बरहा से मांगरोल तक संतजनों युवाओं मातृशक्ति ने पदयात्रा में शामिल होकर दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

बरहाकलां सिवनी अलीगंज एवं मांगरोल पुलघाट पर हुआ मंचीय कार्यक्रम

लौह पुरुष के दृढ़ निश्चय और स्थानीय लोगों के विरोध के कारण भोपाल रियासत का हुआ विलय : सांसद दर्शन सिंह

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

बरेली उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में मां नर्मदा के तट बरहा कला से सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ । यह यात्रा बरहा कला से प्रारंभ होकर सिवनी अलीगंज रेवा नगर कोटवार महंत से होते हुए कनक बिहारी आश्रम पुलघाट मांगरोल पहुंची। आयोजित यूनिटी मार्च में संतों युवाओं महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संतों युवाओं महिलाओं सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंचीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बरहा कला सिवनी अलीगंज एवं मांगरोल में किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर अखंड भारत की नींव रखी और देश की विविधता को एकता में बदला। उन्होंने कहा, “उस समय सैकड़ों रियासतें थीं जो स्वतंत्र रहना चाहती थीं। हम जिस जगह पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं यह भी रियासत भी भोपाल नवाब के कब्जे में थी। जिसे स्वतंत्र भारत में विलय कराने में स्थानीय लोगों की भी महती भूमिका रही है। भोपाल के नवाब ने मनमानी की कोशिश की, लेकिन लौह पुरुष के दृढ़ निश्चय और स्थानीय लोगों के विरोध के कारण के उसकी एक न चली। अंततः भोपाल रियासत भारत का हिस्सा बनीं।” आजादी के समय उन्होंने पाकिस्तान समेत कई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए देश को सुरक्षित रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूती में सरदार पटेल की योगदान को भी अहम माना जाता है।

श्री चौधरी ने कहा कि भारत रत्न और देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ आयोजित किया जा रहा है। आज जो भारत हमें अखंड स्वरूप में दिखाई देता है, उसका श्रेय सरदार पटेल की दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ को जाता है। आज का भारत जिस रूप में एकजुट है, वह सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता की नींव का ही परिणाम है।


आयोजित कार्यक्रम में संत फरारी बाबा, बालक दास महाराज, सिवनी से संत, ब्रह्माकुमारी आश्रम से जयंती बहन ,पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ,अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुद्गल, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ दानिश अहमद खान, पार्टी के वरिष्ठ सरवन पटेल, ठाकुर जोधाराम सिंह, भबूत सिंह खूते, प्रभात चौधरी, हेमंत पटेल, हेमंत बडकुर, विनोद धाकड़, अंकित राय, रवि ठाकुर, राहुल पटेल, नीलेश पटेल, राकेश सिमरौया, हेमंत शर्मा, निरंजन वैष्णव, मनोहर पुर्विया, अलीगंज सरपंच राहुल पटेल, बरहा सरपंच अजब राज सिंह, दिनेश पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थित रही।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page