रायसेन जिले के ग्राम चांदौड़ा में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

रायसेन सहित विदिशा और भोपाल की आबकारी विभाग की टीम ने की छापामार कार्रवाई

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

जिले में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिला आबकारी सहायक आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में तीन जिलों रायसेन, विदिशा एवं भोपाल की आबकारी विभाग की टीम के 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह और पुलिसबल द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चांदौड़ा में संयुक्त छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें सुल्तानगंज थानांतर्गत ग्राम चांदौडा राजघराना परिवार के मुन्ना राजा के निवास को पहले चारों तरफ से घेर लिया फिर घर के अंदर जाकर सभी कमरों की तलाशी लेने पर अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है।

मौके पर 700 पेटी अवैध शराब, 200 लीटर एवं 50 -50 लीटर के 4 ड्रम में शराब बनाने के लिए रखी 400 लीटर स्प्रिट एवं 50-50 लीटर के 80 खाली ड्रम, लेबिल छपाई वाले गत्ते, 500 एमएल नकली कैरेमल कलर, दो पिकअप भरकर खाली वारदाना, स्प्रिट और सोम डिसलरी का पॉवर ब्रांड, शराब बनाने वाली सामग्री भारी मात्रा में स्टॉक करके रखी हुई जब्त की है। दोपहर 12 बजे से 2.30 तक चली कार्रवाई में लंबे समय से चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता पाई है। कार्रवाई के दौरान विवाद पैदाकर अड़चन डालने वाले 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है जिनसे अवैध शराब फैक्ट्री संचालनकर्ता एवं उसके सहयोगियों के नाम पता किए जा रहे हैं ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page