बहनो! 11 लाख जीतने का मौका, लगाओ टैलेंट का चौका, अन्नदा 2025 दे रहा बड़ा मौका

भोपाल. आज का दौर महिलाओं का है, बहनों का है। जिन रसोई घरों में कभी उनके कदम बंधे रहते थे, अब वहीं से उड़ान की कहानियां लिखी जा रही हैं। वे सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी रचनात्मकता, अपनी क्रिएटिविटी, अपने क्रिएशन से सबको चकित कर रही हैं। ऐसी ही बहनों को पहचान देने, उनकी प्रतिभा को सराहने और दुनिया के सामने लाने के लिए ‘द सूत्र’ लेकर आया है अन्नदा 2025 …. यह कोई आम प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह है सामर्थ्य और सौंदर्य का उत्सव।

यह अभियान 22 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 1 जुलाई 2025 तक चलेगा। 1 जुलाई को ‘द सूत्र’ के स्थापना दिवस पर इसका भव्य समापन समारोह होगा।  

इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाली बहना को 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। दूसरी विजेता को 1 लाख 50 हजार और तीसरी विजेता को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा 51 हजार के दो, 21 हजार के तीन, 11 हजार के तीन, 5 हजार के तीन, 21 सौ के 11 और 1—1 हजार रुपए के 375 पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह कुल 400 बहनों को 11 लाख रुपए के गारंटीड पुरस्कार मिलेंगे।

… तो आईए सिलसिलेवार ढंग से इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं…

 

👇 इस वीडियो को देखकर भी आप प्रतियोगिता में शामिल होने के नियम- कायदे जान सकते हैं 

समझें प्रतियोगिता में भाग लेने का आसान तरीका…

1. सबसे पहले क्या करें?

  • आपको वॉट्सऐप नंबर 62-6969-5353 या 6262-8383-20 पर …‘Hi’... टाइप करके भेजना है। ऐसा करते ही आपको एक लिंक मिलेगी। इस लिंक पर क्लिक करके प्रतियोगिता की सारी जानकारी मिल जाएगी। 
    annda number
    Photograph: (thesootr.com)

     

  • जानकारी के साथ एंट्री/रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा। उसमें आपको अपनी जानकारी भरनी है, जिसमें नाम, शहर, वॉट्सऐप नंबर देना है। दो लाइन में अपने बारे में (ये वैकल्पिक है, मतलब चाहें तो लिखें, न चाहें तो छोड़ सकते हैं।

👇  इस फार्म से आप अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए 👇

Link- https://forms.gle/a94NXWEjynUafjJL8

Loading… 

2. अब बनाएं अपने टैलेंट की वीडियो…

  • आपको अपने टैलेंट की छोटी सी वीडियो रील फॉर्मेट में बनानी है। यह 60 सेकंड (1 मिनट) से कम की होनी चाहिए। 
  • आप जो कर सकती हैं, वही बनाएं— जैसे: डांस, मिमिक्री, भजन या गाना, शायरी, जोक, कोई गेम या स्पोर्ट्स एक्टिविटी, एक्टिंग, पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग, हैंडक्राफ्ट, योग या जिम, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना, मेकअप, किचन गार्डनिंग, होम डेकोर, मूर्ति बनाना, खेती—किसानी और सभी तरह की प्रतिभा/टैलेंट आदि…। 

3. वीडियो को कहां और कैसे अपलोड करें?

  • अपनी बनाई हुई वीडियो को Instagram या Facebook पर पोस्ट करें।
  • वीडियो डालते वक्त The Sootr के Instagram के The Sootr और फेसबुक के The Sootr अथवा The Sootr Madhya Pradesh पेज को Collab करना जरूरी है। यहां ध्यान रखें कि The Sootr के फेसबुक के कई पेज हैं। आपको अनिवार्य रूप से The Sootr या The Sootr Madhya Pradesh पेज को ही Collab करना होगा। इसका विस्तृत वीडियो नीचे दिया गया है। 
  • आप चाहें तो Instagram या Facebook में से किसी एक प्लेटफॉर्म पर भी वीडियो पोस्ट कर कोलेब कर सकते हैं। यानी दोनों प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना अनिवार्य नहीं है। 
  • Collab एक्सेप्ट करने का अधिकार द सूत्र के पास सुरक्षित है। कंटेंट देखकर ही हमारी टीम आपके वीडियो को कोलेब करेगी। हालांकि यदि आपका कोलेब एक्सेप्ट नहीं भी किया गया तो भी आप प्रतियोगिता का हिस्सा रहेंगे।

4. Collab क्या है, क्या करना है? इसके लिए नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें

देखें यह वीडियो… 👇 

5. हमें फॉलो, सब्सक्राइब करें…

आपको ‘द सूत्र’ के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो, सब्सक्राइब करना है, जिनकी लिंक नीचे दी गई हैं… 

 इस गाइडलाइन को जरूर पढ़ें…

  • इस प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नहीं है।
  • यह आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए है, इसमें दादी से लेकर पोती तक कोई भी भाग ले सकती हैं, हालांकि कपल भी वीडियो बनाकर पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन पुरस्कार की राशि की हकदार महिला ही होगी। 
  • बस, एक मात्र जो अनिवार्य शर्त है कि प्रतिभागी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो सोशल मीडिया की Community Guidelines के अनुरूप होनी चाहिए।
  • वीडियो में किसी भी तरह की अभद्र भाषा, अपमानजनक सामग्री, धार्मिक या सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली बात अथवा कंटेंट न हो।
  • किसी अन्य व्यक्ति की अनुमति के बिना उसका चेहरा, आवाज या सामग्री उपयोग न करें।
  • इसके बावजूद भी यदि रील वीडियो द सूत्र की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा तो उसे डिलीट करने का अधिकार ज्यूरी के पास सुरक्षित रहेगा। 

 ( अपना नाम रजिस्टर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें )

कब से कब तक प्रतियोगिता 

ये प्रतियोगिता 23 अप्रैल से 23 जून तक जारी रहेगी। इस अवधि में आपको वीडियो का स्क्रीनशॉट हमें हमारे वॉट्सऐप नंबर 62-6969-5353 या 6262-8383-20 पर 23 जून की रात 12 बजे तक भेजना अनिवार्य है। यदि आपने इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर वीडियो द सूत्र के साथ कोलेब किया है तो दोनों के स्क्रीनशॉट भेजना होंगे। 

 कैसे होगा विजेता का चयन… 

विजेता महिलाओं का चयन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील वीडियो को मिले व्यूज और क्रिएटिविटी के आधार पर किया जाएगा। हालांकि अंतिम ​फैसला ज्यूरी के विवेक पर निर्भर करेगा। यदि अवॉर्ड की किसी कैटेगिरी में टाई की नौबत आती है तो विजेता का चयन वीडियो पर मिले लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में भेजे गए सभी वीडियो, सामग्री और रचनात्मक आइडियाज का पूर्ण अधिकार ‘द सूत्र’ के पास सुरक्षित रहेगा। इनका उपयोग द सूत्र अपने सोशल मीडिया, वेबसाइट या किसी भी प्रचार-प्रसार में कर सकता है। इस प्रतियोगिता में द सूत्र परिवार से जुड़ा कोई भी सदस्य भागीदारी नहीं कर सकेगा। किसी भी विवाद का न्याय क्षेत्र भोपाल रहेगा। 

 ( अपना नाम रजिस्टर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें )

11 महिलाओं को मिलेगा अवसर 

अंतिम रूप से चयनित 11 महिलाओं को 1 जुलाई को होने वाले द सूत्र के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका दिया जाएगा। आने—जाने और ठहरने का खर्च प्रतिभागी को स्वयं वहन करना होगा। 1 जुलाई के कार्यक्रम में महिलाएं अपने टैलेंट का प्रदर्शन भी कर सकेंगी। हर प्रतिभागी को दो मिनट का समय दिया जाएगा। हालांकि ऐसा करना अनिवार्य नहीं होगा।

 सवालों के जवाब के लिए कॉल करें  

62-6969-5353 या 6262-8383-20 नंबर पर आप अपनी शंका, समाधान और प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हासिल कर सकते हैं। हमारी टीम आपको गाइड करेगी। आपको कोई टेक्निकल दिक्कत आ रही है तो वह बताएगी। 

   ( अपना नाम रजिस्टर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें )

 

कुल 400 महिलाओं को मिलेंगे गारंटीड पुरस्कार 

annda 2025 Graph
400 महिलाओं को मिलेंगे गारंटीड पुरस्कार Photograph: (thesootr.com)

 जैसे… प्रथम पुरस्कार के लिए आपकी रील की न्यूनतम व्यूअरशिप 12 लाख 50 हजार होनी चाहिए। इससे कम व्यूज आए तो आपको पहला पुरस्कार नहीं मिलेगा। इसी तरह ​दूसरा, तीसरा और बाकी पुरस्कार तय किए जाएंगे। 

दूसरा, आपने इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर वीडियो पोस्ट किया है तो दोनों की टोटल व्यूअरशिप काउंट की जाएगी। यानी आप दोनों पर वीडियो पोस्ट करने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि आपने किसी एक ही प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया है तो सिर्फ उसी के व्यूज काउंट किए जाएंगे। आप यह दावा नहीं कर सकेंगे कि किसी दूसरे प्रतिभागी ने दो प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जबकि मेरा सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर ही अकाउंट है। 

अंतिम और सबसे अहम बात यह है कि आपको जो पुरस्कार राशि मिलेगी, वो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 194 B के तहत टीडीएस काटकर चैक से मिलेगी। काटी गई टीडीएस की राशि आप आयकर रिटर्न में क्लैम कर सकते हैं।

 ( अपना नाम रजिस्टर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें )

 

thesootr IMP links

CM Mogan Yadav 

  • Related Posts

    Spree Casino: Quick‑Fire Gaming for the Modern Player

    Short, high‑intensity sessions are the new norm for many mobile gamers who want instant thrills without a heavy time commitment. If you’re one of those players who jumps in, spins,…

    Read more

    Qué es el wagering en los bonos de casino

    Introducción El wagering es un término que se utiliza frecuentemente en el mundo de los bonos de casino, y es fundamental que los principiantes en España lo comprendan. Este concepto…

    Read more

    You cannot copy content of this page