कलेक्टर विश्वकर्मा ने बेगमगंज में पीएमश्री विद्यालय और एसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज में पीएमश्री शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों से छात्राओं की संख्या और शैक्षणिक कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर विश्वकर्मा ने कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से भी संवाद कर शैक्षणिक जानकारी लेते हुए उन्हें पढाई पर ध्यान केन्द्रित करने हेतु टिप्स भी दिए।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने छात्राओं से पूछा कि वह कितने घण्टे पढ़ाई करती हैं, कौन सा विषय कठिन लगता है, मोबाईल या टीव्ही देखने में कितना समय व्यतीत करती हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए एकाग्रचित होकर और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय पूरा ध्यान पढ़ाई पर होना चाहिए और भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें। बड़े होकर जब जीवन में सफल होंगे और माता-पिता का नाम रौशन करेंगे तो उन्हें भी संतोष होगा। कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी छात्राओं से कहा कि वह संकल्प लें कि पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगी तथा परीक्षा में अधिकतम नम्बरों से पास होकर दिखाएगीं। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार,विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

राजस्व न्यायालय का किया निरीक्षण

  कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज में एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली गई। उन्होंने निराकृत प्रकरणों तथा लंबित प्रकरणों की फाईलों का अवलोकन करते हुए एसडीएम तथा तहसीलदार को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को समयावधि में निराकृत करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अनुभूमि ईको कैम्प में हुए शामिल

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा गुरूवार को बेगमगंज वन क्षेत्र के इटैया वीरपुर में अनुभूति ईको कैम्प में सम्मिलित हुए तथा कैम्प में सहभागिता कर रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया। इस अवसर पर डीएफओ, एसडीएम बेगमगंज तथा वन विभाग के अधिकारी  उपस्थित रहे।

गैरतगंज में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण

गैरतगंज स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्राचार्य तथा शिक्षकों से शैक्षणिक कार्य की जानकारी लेते हुए परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों से भी अध्यापन कार्य के बारे में संवाद कर उन्हें पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page