मेट्रो ट्रेन से विकास को लग जाते हैं पंख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेट्रो ट्रेन से विकास को लग जाते हैं पंख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ऊंचाई पर निर्मित मेट्रो ट्रेन ट्रेक से सफर करते हुए भोपाल की सुंदरता देखना विशेष अनुभव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया मेट्रो ट्रेन से सफर

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (भोपाल )

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो ट्रेन को शनिवार की शाम सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर का सफर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उनके साथ यात्रा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेट्रो ट्रेन से विकास को पंख लग जाते हैं। इससे शहर के विकास की नई कहानी शुरू हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स मेट्रो रेल स्टेशन पर उपस्थित नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफर के दौरान भी अनेक यात्रियों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की इस मेट्रो ट्रेन यात्रा में अपना अनुभव बताते हुए कहा कि ऊंचाई पर बने ट्रेक से ट्रेन यात्रा करते हुए दोनों ओर शहर की हरियाली और सुंदरता देखने का अनुभव भी अपने आप में बेजोड़ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में यह शहरी ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ी सौगात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी यात्रियों सहित एम्स आने वाले रोगियों और नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण सुविधा है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर मेट्रो से जुड़े हर कार्य के लिये केंद्र सरकार आवश्यक धनराशि भी प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश में शहरी विकास योजनाओं में भारत सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज ही 262 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ पर समस्त राज्य की जनता को बधाई दी।

केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल ने भोपाल को मिली इस विशेष सुविधा को समय की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन प्रारंभ होने पर बधाई दी। इस अवसर पर भोपाल मेट्रो रेल कार्पोरेशन के पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि,मीडिया प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page