स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का हुआ बरेली एवं बाड़ी में भव्य स्वागत..

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश भर में अखिल भारतीय व्यापारी परिषद (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, रायसेन जिले के बाड़ी एवं बरेली नगर में भी स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आगमन हुआ जिसका नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ एवं संगठन एवं समाज के कई वरिष्ठों की उपस्थिति में स्वदेशी संकल्प दिलाया गया और सभी से आग्रह किया गया कि आप सभी अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें इस यात्रा का उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि भारत समृद्ध एवं विकसित भारत बन सके | संघ द्वारा जो पंच परिवर्तन के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसमें से एक स्वदेशी भी शामिल है | इस कार्यक्रम में मध्य भारत यात्रा प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग के सेवा प्रमुख चंद्रभान कुशवाहा चंदूजी सहित बरेली नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत चौधरी ,सेवा भारती के जिला सचिव भगवान सिंह किरार ,जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप चौहान, बाड़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान नर्मदा शुमंगल के संस्थापक सदस्य अखिलेश चौहान जिला ग्राम विकास समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ठाकुर बुधनी खंड की बौद्धिक प्रमुख नेम सिंह चौहान नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत बरेली व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हीरेंद्र मालवीय हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश वावेले भाजपा बाड़ी मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव , बाड़ी बरेली नगर के व्यापारी आगम जैन बरेली, छोटू चौहान बाड़ी , कुलदीप दीवान महेश्वर सहित समस्त व्यापारी गण , नगर के पार्षद ,स्वयंसेवक ,विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ,आमजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन यात्रा प्रभारी के सहयोगी जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विद्यार्थी परिषद के पूर्व महानगर मंत्री संदीप चौहान द्वारा किया गया

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page