उदयपुरा विधानसभा में 30 अप्रेल अक्षय तृत्रिया पर 2 स्थानों पर आयोजित होगें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन, राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सम्मलित होकर वर वधु को देगें आर्शीवाद

29 अप्रेल 2025 बरेली

उदयपुरा विधानसभा में 30 अप्रेल अक्षय तृत्रिया पर 2 स्थानों पर मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगें। बाडी जनपद के ग्राम पंचायत मांगरौल में 47 जोडों का विवाह होगा, बही उदयपुरा जनपद के ग्राम पंचायत रिछावर के शोकलपुर में 65 जोडों का विवाह संम्पन होगा। शोकलपुर ग्राम पंचायत रिछावर हनुमान तिगड्डा नीलकुंट घाट पर स्थित है। सामुहिक विवाह में वधु को 49 हजार का एकाउंट पे चेक दिया जाएगा। उक्त आयोजनो में क्षेत्रिय विधायक एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल उपस्थित होकर वर वधु को आर्शीवाद देगें। मंत्री पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज कल्याण के लिए संकल्पित हैं। और सरकार की और से जरूरत मंद तथा निराश्रित परिवार को हर सम्भव मदद दी जाएगी साथ ही समाज कल्याण की दिशा में अनगिनत प्रयास किए जा रहे है। उन्होने प्रशासन को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले आयोजनो को सफल बनाने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। ग्राम पंचायत मांगरोल के संरपंच और सचिव ने आयोजन में पधारने की अपील की है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page