जून में भोपाल आएंगे राहुल गांधी, जातिगत जनगणना को लेकर एमपी कांग्रेस में चलाएगी अभियान

MP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून महीने में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। भोपाल में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

राहुल गांधी का जातिगत जनगणना पर रुख

जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 11 वर्षों में दो लाख बार अलग-अलग मंचों पर जातिगत जनगणना कराने की बात की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने इस मुद्दे पर कई तरह के विरोधी बयान दिए हैं।

/desh/congress-leader-girija-vyas-death-political-legacy-2025-9023741″>ये खबर भी पढ़िए… पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास नहीं रहीं, कांग्रेस की प्रखर आवाज अब मौन हो गई

जीतू पटवारी ने कसा पीएम मोदी पर तंज

जीतू पटवारी ने नरेंद्र मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जातिगत जनगणना पर कहा था कि “जातियों की बात करना पाप है।” इसी तरह, योगी आदित्यनाथ ने जातिगत जनगणना के विरोध में बयान दिया था कि “बटोगे तो कटोगे।” इन बयानों का उद्देश्य जातिगत जनगणना के खिलाफ था। नितिन गडकरी के बयान को भी पटवारी ने उठाया, जिसमें गडकरी ने जात-पात की बात करने वालों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी थी, “जो जात-पात की बात करेगा, उसे मैं लात मारूंगा।” इस बयान को भी जातिगत जनगणना के खिलाफ बताया गया।

/state/chhattisgarh/chhattisgarh-bjp-govt-bhupesh-influence-claims-9023362″>ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!

‘जाति जनगणना को राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनाया’

जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जाति जनगणना को सामाजिक समानता का आधार बनाकर इसे राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बना दिया। उन्होंने बीजेपी की वंचित-विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए इसे सार्वजनिक रूप से उजागर किया। राहुल गांधी ने तेलंगाना के जातिगत सर्वेक्षण को एक पारदर्शी और समावेशी मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने 50% आरक्षण सीमा को हटाने की मांग उठाकर बीजेपी की दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता को चुनौती दी।

/state/madhya-pradesh/mp-government-employees-interest-rate-71-9023490″>ये खबर भी पढ़िए… एमपी में सरकारी कर्मचारियों को राहत, जमा निधि पर मिलेगा 7.1% ब्याज

/state/madhya-pradesh/ladli-bahna-24th-installment-may-2025-9023546″>ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana: जानिए कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त के पैसे

जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी की जीत

जीतू पटवारी ने कहा कि यह जातिगत जनगणना की जीत राहुल गांधी की लंबी लड़ाई का हिस्सा है। उन्होंने बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को बार-बार उजागर किया और उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया। यह निर्णय कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के अडिग संकल्प का परिणाम है।

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page