Weather Report : प्री-मॉनसून से राहत, जानिए 3 मई का मौसम और कहां आएगी आंधी-बारिश

Weather Report : भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल चुका है, और कई राज्यों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई को उत्तर-पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के टकराव के कारण गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग का 3 मई का राज्यवार पूर्वानुमान… 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4 मई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, आधे से ज्यादा मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अलर्ट कभी येलो तो कभी ऑरेंज हो सकते हैं। नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। 
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, 3 मई को छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/ladli-bahna-24th-installment-may-2025-9023546″>Ladli Behna Yojana: जानिए कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त के पैसे

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई को दिल्ली और नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी (India Meteorological Department) ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को तेज हवा से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जैसे अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया और गोरखपुर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। पटना, गया और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना है, और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/summer-special-trains-mp-route-details-9027256″>Summer Special Train: MP के इन शहरों से होकर गजरेंगी ये दो समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरी डिटेल्स

पंजाब और हरियाणा में मौसम का बदलाव 

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इन राज्यों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/name-transfer-dispute-officials-support-tehsildar-9027217″>नामांतरण विवाद : तहसीलदार के समर्थन में उतरे अधिकारी, बोले– फर्जीवाड़ा पकड़ने वाले पर लगाए आरोप

राजस्थान में गर्मी और बारिश 

राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। इन हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के अन्य हिस्सों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 15-25 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/thesootr-top-news-9027045″>Top News : खबरें आपके काम की

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट 

पश्चिम बंगाल में कोलकाता और दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मुंबई और पुणे में मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 मौसम रिपोर्ट | एमपी मौसम रिपोर्ट | मौसम अपडेट | देश दुनिया न्यूज ,मौसम पूर्वानुमान

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page