श्रीरामनवमी के अवसर पर प्राकट्य पर्व का अहमदपुर बरेली में भव्य आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

 

मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश भर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस कड़ी में रायसेन जिले के ग्राम अहमदपुर बरेली जिला रायसेन में श्रीरामनवमी ‘प्राकट्य पर्व’ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्राम अहमदपुर में भक्ति के स्वर की गूंज सुनाई दी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नृत्य नाटिका ‘शबरी’ — रंग ​त्रिवेणी साहित्य एवं सांस्कृतिक सामिति भोपाल, लोक गायान बुदेली — दीपिका पुरोहित एवं साथी भोपाल,भक्ति गायन — गदर्भ द फ्यूजन फोक बैण्ड भोपाल, गुंजन गुनगुन ​तिवारी सिस्टर्स शाहगंज के कलाकारों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सम्मिलित हुए। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल,ग्राम सरपंच मनोरमा घनश्याम सिंह रघुवंशी और शिवाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिज्ञान नरेंद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के कुलदीप पटेल IAS प्रभारी एसडीएम बरेली,दानिश अहमद खान मुख्य कार्यपालन ​अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी और तहसीलदार रामजीलाल वर्मा बरेली उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गायन और भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिनमें केशव पटेल (भाजपा पदाधिकारी), अवनीश पालीवाल, रवींद्र रघुवंशी, अभिषेक राजपूत, सुनील लोधी, अभिषेक रघुवंशी, शिवकुमार दुबे, राजेंद्र ठाकुर,विक्की राजपूत सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page