Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना में कब जुड़ेंगे नए नाम, सीएम ने कही ये बात

 MP News: मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर माह 1250 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना का लाभ अब तक 1.27 करोड़ महिलाओं और युवतियों को मिल रहा है। हालांकि, योजना के दो सालों में विभिन्न कारणों से 2 लाख से अधिक महिलाओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। ऐसे में लगातार नए नाम जोड़ने की मांग उठ रही है, खासकर उन पात्र महिलाओं की ओर से जो अभी योजना में शामिल नहीं हो सकी हैं।

समीक्षा बैठक में नहीं हुई चर्चा

सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में महिला और बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वर्किंग वूमेन हॉस्टल की संख्या बढ़ाने और सखी-निवास सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चों के पोषण को लेकर भी नया प्लान बनाने के निर्देश दिए गए, जिसके लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस विषय पर सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं Ladli Behna Yojana में नए नाम जोड़ने का उस पर कोई ठोस चर्चा नहीं हो सकी। यह मुद्दा फिलहाल टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पर बाद में निर्णय लेने की बात कही है।

/state/madhya-pradesh/bsnl-premium-numbers-auction-gwalior-9045984″>ये खबर भी पढ़िए… BSNL ने ग्वालियर में शुरू की प्रीमियम नंबरों की नीलामी, इन 4 राज्यों के लोगों को मिलेगा पसंदीदा नंबर

/state/madhya-pradesh/rani-durgavati-university-exam-error-jabalpur-9045957″>ये खबर भी पढ़िए… साल बदला, सवाल नहीं! रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की परीक्षा में फिर गड़बड़ी

क्या बोले अफसर?

समीक्षा बैठक के बाद अफसरों ने संकेत दिया कि लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने का मसला नीतिगत निर्णय से जुड़ा है। इसके लिए उच्च स्तर से हरी झंडी मिलनी जरूरी है। ऐसे में, निकट भविष्य में इस दिशा में कोई बड़ा कदम उठाया जाएगा या नहीं, इस पर स्पष्टता नहीं है।

/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-laadli-bahna-yojana-9038330″>ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना का लाभ कब तक मिलेगा सीएम ने खोला पिटारा

/state/madhya-pradesh/ladli-bahna-24th-installment-may-2025-9023546″>ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में जानिए कब आएंगे 24वीं किस्त के पैसे

वर्किंग वूमेन के लिए अच्छी खबर

बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल की सुविधा सभी शहरों में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कर्मचारी ज्यादा हैं, वहां मिशन शक्ति के तहत सखी-निवास की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page