सीएसपी ख्याति मिश्रा के बंगले पर रात 3 बजे हंगामा, पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा से हाथापाई

दमोह के तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनकी पत्नी सीएसपी ख्याति मिश्रा, साथ ही कटनी एसपी अविजित रंजन के बीच विवाद फिर गरमा गया है। तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने सीएसपी के सरकारी आवास पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस का पक्ष है कि कटनी में सीएसपी ख्याति मिश्रा के सरकारी आवास में उनके पति और तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा ने जबरदस्त हंगामा और मारपीट की। इतना ही नहीं, हाल ही में कटनी से स्थानांतरित महिला अधिकारी के घर में सामान पैक कर रहे मजदूरों को भी उनके पति ने धमकाकर भगा दिया। 

DSP ख्याति मिश्रा ने भी तहसलीदार पति की DGP से की शिकायत, एसपी पर लगाया था  धमकी देने का आरोप - Mediasaheb

पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  1. तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी सीएसपी ख्याति मिश्रा के बीच रात को विवाद हुआ।
  2. पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा पर सीएसपी के घर आकर परिवारवालों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया।
  3. दूसरी तरफ तहसीलदार ने पुलिस की शह पर खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।  
  4. दरअसल पति- पत्नी के बीच तीसरे व्यक्ति की एंट्री के कारण दोनों के विवाद बताया जाता है। 
  5. परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस के बर्ताव और मारपीट के खिलाफ शिकायत की है।

कटनी से ट्रांसफर हो चुकी हैं ख्याति मिश्रा

तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने उनके घर की महिलाओं और आठ साल के बेटे को थाने ले जाकर पीटा है, और यह सब कटनी एसपी के निर्देश पर हुआ। वहीं, एसपी अविजित रंजन ने इस आरोप को असत्य बताया है।  दूसरी तरफ सीएसपी ख्याति मिश्रा ने कहा कि उनके पति ने खुद ही बंगले पर जाकर कर्मचारियों को भगा दिया था। 

असल में, सीएसपी ख्याति मिश्रा कटनी में तैनात थीं, लेकिन एक सप्ताह पहले उनका ट्रांसफर अमरपाटन में एसडीओपी पद पर हुआ है। इसी वजह से शनिवार की रात वह सामान लेने सिविल लाइन स्थित सीएसपी आवास पर गई थीं, जहां कर्मचारी सामान पैक कर रहे थे। तभी तहसीलदार की मां, बेटा, सीएसपी की मां और अन्य परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। बातचीत के दौरान अचानक कोतवाली पुलिस पहुंच गई और परिवार वालों को जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर महिला थाने ले गई। थाने में रात 3 बजे तक हंगामा चलता रहा। मीडिया कर्मियों के साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया, बाद में माफी भी मांगी गई।

तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी का ट्रांसफर अमरपाटन हुआ था, इसी वजह से दोनों परिवार सामान शिफ्ट करने आए थे। रात करीब 11 बजे उनके चाचा जो जबलपुर से कटनी आ रहे थे, उनका एक्सीडेंट हुआ, लेकिन वे सुरक्षित रहे।

 उन्होंने कहा कि जब उन्हें जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घुमाते हुए वहां से ले जाकर बिना सीसीटीवी कैमरे वाले स्थान पर पीटा। तहसीलदार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी वर्दी में कटनी एसपी के आदेश से आए थे और उन्होंने बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा, उनका मकसद हत्या था।

पुराना है ये विवाद

ख्याति मिश्रा और तहसीलदार के बीच विवाद काफी पुराना है। तहसीलदार ने कटनी एसपी पर अपनी पत्नी को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, ख्याति मिश्रा ने पति पर शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने एक पांच पेज का पत्र भी लिखा था, जिसमें बताया गया है कि उनके जेठ डिप्टी कलेक्टर, पति और अन्य पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, उन्होंने हाईकोर्ट में भी आरोप लगाया था कि उनके चाचा ससुर ने बिना उनकी अनुमति के उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कीं।

परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला थाने में मौजूद सीएसपी की मां सुलोचना मिश्रा और तहसीलदार की चाची अरुणा शर्मा ने कहा कि पुलिस बिना किसी वजह के घर में घुस गई और मारपीट शुरू कर दी। उन्हें जबरन थाने ले जाया गया जहां बुरा बर्ताव हुआ। तहसीलदार की मां लीला शर्मा ने भी पुलिस के अचानक घर में घुसने की बात कही।

पति- पत्नी के विवाद से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें- Link

/state/madhya-pradesh/katni-sp-abhijeet-ranjan-csp-khyati-mishra-husband-wrote-letter-mp-dgp-8841352″>SP अविजित कुमार पर CSP को ब्लैकमेल करने के आरोप, तहसीलदार पति ने मांगी DGP से मदद

सीएसपी ने ली परिचित के घर शरण

Damoh Tehsildar accuses Katni SP of blackmailing wife: CSP wife claims,  'Husband restricts me, questions my character' - Madhya Pradesh News |  Bhaskar English

सीएसपी ख्याति मिश्रा का आरोप है कि झगड़े के दौरान नौबत यहां तक आ गई कि उन्हें एक परिचित महिला के घर पर शरण लेनी पड़ी। ख्याति मिश्रा ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जब संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत करवाया और कोतवाली कटनी को एक लिखित आवेदन भी दिया। इसके बाद कटनी पुलिस डीएसपी प्रभात शुक्ला के नेतृत्व में महिला अधिकारी के सरकारी आवास पहुंची, तब उसका पति वहां रिश्तेदारों को छोड़कर गायब हो गया था।

लंबे समय से जारी विवाद

  • ख्याति मिश्रा और उनके पति तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा के बीच लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा है। शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कटनी पर अपनी पत्नी को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, ख्याति मिश्रा ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ बेवजह चारित्रिक अपमान करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
  • सीएसपी ख्याति मिश्रा ने एक पांच पेज का पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जेठ डिप्टी कलेक्टर, स्वयं वे सीएसपी, और उनका पति नायब तहसीलदार एक साथ चयनित हुए थे। शैलेंद्र शर्मा ने उच्च पद पर चयनित होने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन असफल रहने पर वे निराश होकर ख्याति मिश्रा, उनके पद, नारी सम्मान और आत्मसम्मान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
  • अपने पत्र में ख्याति मिश्रा ने अपने जेठ और चाचा ससुर पर भी प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में अपने चाचा ससुर देवेंद्र शर्मा पर बिना उनकी सहमति के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों द्वारा उन पर झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने पेशेवर आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
  • इसके अलावा, ख्याति मिश्रा ने कहा कि उनके जेठ, पति और चाचा ससुर ने बिना उनकी जानकारी के उनके स्थानांतरण की मांग की, जिस पर कोई कार्रवाई न की जाए।
  • ख्याति मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति झूठा चारित्रिक अपमान करते हैं और गलत जानकारियां मीडिया में फैलाते हैं, जिससे उन्हें मानसिक तनाव हुआ है और उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हुई है।
  • 31 मई 2025 को दोपहर लगभग 12 बजे, शैलेंद्र शर्मा ने अपनी पत्नी की इच्छा के विपरीत उनके घर में जमकर हंगामा किया और मारपीट की, जिससे उन्हें घर छोड़कर कहीं और जाने पर मजबूर होना पड़ा।

NOTE – अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

csp khyati mishra | MP News | MP Police | IPS Avijeet Kumar Ranjan | कटनी एसपी न्यूज

  • Related Posts

    Récent casino un brin 2026 : Au top 17 en france

    Aisé Betify : L’Grandeur du jeu d’action un peu vers Disposée avec Clic Comment jouent le toilettage avec salle de jeu quelque peu ? NetEnt, ce éditeur de jeu en compagnie…

    Read more

    Casino Sieger 2026 Log in & Rating no-deposit extra password

    Articles Caesars – VIP benefits really worth to $twenty five & get $ten to have joining Please Claim Your a hundred 100 percent free Spins No Deposit Needed 100 percent…

    Read more

    You cannot copy content of this page